बाड़मेर क्राइम न्यूज़: बाड़मेर में शिक्षक की गंदी हरकत, 5 महिला टीचरों को भेजे अश्लील मैसेज, IAS टीना डाबी ने किया सस्पेंड
IAS Tina Dabi Suspends Barmer Teacher: बाड़मेर कलेक्टर आईएएस टीना डाबी ने महिला टीचर को अश्लील मैसेज भेजने, दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने वाले सरकारी स्कूल के टीचर को ससपेंड कर दिया है.
फोटो- इंटरनेट
Rajasthan Teacher Suspended: 25 फरवरी 2026, आईएएस टीना डाबी हमेशा महिलाओं से जुड़ी योजनाओं और सुरक्षा को लेकर काम करती हैं. एक बार फिर बाड़मेर कलेक्टर आईएएस टीना डाबी ने कड़ा एक्शन लिया है. उन्होंने महिला टीचर को अश्लील मैसेज भेजने, दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने वाले सरकारी स्कूल के टीचर को ससपेंड कर दिया है.
टीचर ने महिला शिक्षिकाओं को दी दुष्कर्म की धमकी
पूरा मामला बाड़मेर में दो अलग अलग सरकारी स्कूल का है. सरकारी स्कूल में कार्यरत टीचर नूतनपुरी गोस्वामी ने अपनी साथी और दूसरे स्कूल की महिला शिक्षिकाओं को अश्लील मैसेज किया. उन्हें घर से उठाकर दुष्कर्म करने की धमकी दी इतना ही नहीं, महिला टीचर को जान से मारने की भी धमकी दी.
महिला शिक्षिकाओं ने कलेक्टर से की शिकायत
इस सम्बन्ध में चार से पांच महिला शिक्षिकाओं ने मंगलवार को बाड़मेर कलेक्टर टीना डाबी से मिलकर शिकायत की. साथ ही चैट के स्क्रीनशॉट भी बतौर सबुत दिए.
शिकायत में क्या बताया
शिकायत के अनुसार, आरोपी टीचर ने उनके ही स्कूल की टीचर को पर्सनल और स्कूल के ग्रुप में भेजा. जिसमे उसने घर से उठाकर रेप कर जान से मारने की धमकी दी. इतना ही नहीं उसने दूसरे स्कूल की महिला प्रधानाध्यापक और स्कूल स्टाफ को भी अश्लील और आपत्तिजनक मैसेज किया. इतना ही आरोप है आरोपी टीचर शिक्षिकाओं को देर रात कॉल करते हैं और धमकियां देते हैं. लगातार मानसिक रूप प्रताड़ित किया जा रहा है.
आरोपी टीचर हुआ ससपेंड
मामला सामने आने पर कलेक्टर ने इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए शिक्षा विभाग को टीचर के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए. जिसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा) कृष्ण सिंह ने टीचर को ससपेंड कर दिया है. उसे मुख्यालय सेड़वा बीईईओ ऑफिस अटैच किया गया है. साथ ही आरोपी टीचर के खिलाफ विभागीय जांच भी जा रही है. जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जायगी.