Bank Holidays : इस महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, जल्दी देखें छुट्टियों की लिस्ट

Bank Holidays: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) पूरे साल के लिए बैंक छुट्टियों को तय करता है। ये छुट्टियां सभी प्रकार के बैंकों जैसे सहकारी, ग्रामीण, क्षेत्रीय, पब्लिक और प्राइवेट बैंकों पर लागू होती हैं।

Update: 2024-07-05 12:12 GMT

Bank Holidays: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) पूरे साल के लिए बैंक छुट्टियों को तय करता है। ये छुट्टियां सभी प्रकार के बैंकों जैसे सहकारी, ग्रामीण, क्षेत्रीय, पब्लिक और प्राइवेट बैंकों पर लागू होती हैं। नियमों के अनुसार, सभी बैंक रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार और नेशनल और लोकल छुट्टियों के दिन बंद रहते हैं। महीने के पहले शनिवार को बैंक खुले रहते हैं, लेकिन इस बार एक राज्य में बैंक बंद रहेंगे। आइए जानते हैं कौन-कौन सी तारीखों पर बैंकों में छुट्टियां होंगी।

मिजोरम में पहले शनिवार को बैंक बंद

मिजोरम में महीने के पहले शनिवार को एमएचआईपी दिवस के कारण बैंक बंद रहेंगे। जबकि बाकी सभी राज्यों में बैंक ब्रांच खुली रहेंगी।

जुलाई 2024 में बैंकों की छुट्टियों की सूची – राज्यों के अनुसार

  • 6 जुलाई (शनिवार): एमएचआईपी दिवस (मिजोरम)
  • 7 जुलाई (रविवार): वीकेंड (पूरे भारत में)
  • 8 जुलाई (सोमवार): कांग (रथ यात्रा) (मणिपुर)
  • 9 जुलाई (मंगलवार): द्रुक्पा त्शे-ज़ी (सिक्किम)
  • 13 जुलाई (शनिवार): वीकेंड (पूरे भारत में)
  • 14 जुलाई (रविवार): वीकेंड (पूरे भारत में)
  • 16 जुलाई (मंगलवार): हरेला (उत्तराखंड)
  • 17 जुलाई (बुधवार): मुहर्रम/आशूरा/यू तिरोट सिंग दिवस (पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, नई दिल्ली, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, मेघालय, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, मिजोरम, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, त्रिपुरा)
  • 21 जुलाई (रविवार): वीकेंड (पूरे भारत में)
  • 27 जुलाई (शनिवार): वीकेंड (पूरे भारत में)
  • 28 जुलाई (रविवार): वीकेंड (पूरे भारत में)

बैंक हॉलिडे RBI लिस्ट

  • 6 जुलाई आईजॉल मिजोरम
  • 8 जुलाई इंफाल मणिपुर
  • 9 जुलाई गंगटोक सिक्किम
  • 16 जुलाई देहरादून उत्तराखंड
  • 17 जुलाई विभिन्न विभिन्न राज्यों
  • विशेष छुट्टियों का विवरण
  • बेह दिएङ्ख्लम: 3 जुलाई
  • गुरु हरगोविंद जी जयंती: 5 जुलाई
  • एमएचआईपी दिवस: 6 जुलाई
  • कांग (रथ यात्रा): 8 जुलाई
  • द्रुक्पा त्शे-ज़ी: 9 जुलाई
  • हरेला: 16 जुलाई
  • मुहर्रम/आशूरा/यू तिरोट सिंग डे: 17 जुलाई


Tags:    

Similar News