Amrit Kalash Yatra: PM Modi कल 'मेरी माटी मेरा देश' के समापन कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा

Amrit Kalash Yatra: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 अक्टूबर को शाम करीब 5 बजे कर्तव्य पथ पर 'मेरी माटी मेरा देश' अभियान की अमृत कलश यात्रा के समापन पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे।

Update: 2023-10-30 06:02 GMT

Amrit Kalash Yatra: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 अक्टूबर को शाम करीब 5 बजे कर्तव्य पथ पर 'मेरी माटी मेरा देश' अभियान की अमृत कलश यात्रा के समापन पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे।

यह कार्यक्रम आजादी का अमृत महोत्सव के समापन समारोह का भी प्रतीक होगा। कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी अमृत वाटिका और अमृत महोत्सव स्मारक का उद्घाटन करेंगे।

वह देश भर से कार्यक्रम में शामिल होने वाले हजारों अमृत कलश यात्रियों को भी संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी देश के युवाओं के लिए 'मेरा युवा भारत' प्लेटफॉर्म भी लॉन्च करेंगे।

मेरा युवा भारत (एमवाई भारत) को देश के युवाओं के लिए वन-स्टॉप संपूर्ण-सरकारी मंच के रूप में सेवा देने के लिए एक स्वायत्त निकाय के रूप में स्थापित किया जा रहा है।

Tags:    

Similar News