Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, MP-UP सहित इन राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी, जानिए छत्तीसगढ़ में आज का मौसम कैसा रहेगा
Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में गरज-चमक के साथ ही बारिश की भी चेतावनी जारी की है।
फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news
Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: देशभर में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलने वाला है, क्योंकि मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में गरज-चमक के साथ ही बारिश की भी चेतावनी जारी की है। ऐसे में आपके भी मन में ये सवाल आ रहा होगा कि हमारे राज्य, जिला या शहर में आज का मौसम कैसा रहेगा, तो चलिए जानते हैं।
गरज-चमक के साथ आ सकता है तूफान
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, एक नया पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है, जिसके कारण पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी के साथ ही उत्तर पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों में गरज-चमक के साथ तूफान भी आ सकता है। ऐसे में मौसम विभाग (IMD) ने मौसम में अचानक होने वाले बदलाव के लिए तैयार रहने को कहा है।
इन राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में 17 से 18 फरवरी के बीच में गरज-चमक के साथ ही बारिश की भी चेतावनी जारी की है। इसके अलावा मध्यप्रदेश में भी 18 से 19 फरवरी के बीच गरज-चमक के साथ ही बारिश की भी संभावना जताई गई है।
छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट
वहीं छत्तीसगढ़ का मौसम अभी ड्राई बना हुआ है। सुबह और शाम के वक्त ही हल्की ठंड महसूस की जा रही है और दिन में गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग (IMD) ने अगले 7 दिन मौसम इसी तरह ड्राई रहने की संभावना जताई है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर, छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर, जगदलपुर, दुर्ग, अंबिकापुर और पेंड्रा रोड में दिन का तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया है।
मौसम में बदलाव का असर सेहत पर
मौसम के बदलते मिजाज का असर लोगों की सेहत पर पड़ता है। मौसम में बदलाव के कारण सर्दी, खासी, बुखार और हाइपोथर्मिया जैसी समस्या होने लगती है। ऐसे में मौसम विभाग (IMD) ने सावधानी बरतने की सलाह दी है। खासकर बुजुर्गों और बच्चों का ख्याल रखने की अपील की गई है।