पिकनिक स्पॉट पर महिला का मर्डर …. चाकू से गला काटा, फिर सेनेटाइजर डालकर लगा दी आग…. अलग-अलग एंगल से जांच में पुलिस जुटी….ASP सुखनंदन राठौर बोले……

Update: 2020-12-30 07:42 GMT

गरियाबंद 30 दिसंबर 2020। पिकनिक स्पाट में महिला के मर्डर से सनसनी फैल गयी। महिला के गले को पहले चाकू से काटा गया और फिर आग लगा दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप है। इधर घटना की सूचना पर एसपी भोजराम पटेल और ASP सुखनंदन राठौर खुद मौके पर पहुंचे और तहकीकात को लेकर अफसरों को निर्देश दिया।

घटना गरियाबंद के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के चिंदरा पगार झरने के करीब का है। सुनसान इलाके में जिस तरह से महिला की लाश मिली है, उसके बाद ये शक गहराने लगा है कि महिला को सुनियोजित साजिश के तहत मौके पर लाया गया होगा, जिसके बाद महिला की हत्या कर दी गयी है। हालांकि पुलिस ने प्रथम दृष्टि महिला से रेप की घटना से इंकार किया है। शव देखकर महिला सामान्य घर की मालूम चल रही है।

शव के पास खून से रंगा चाकू भी बरामद किया गया है। महिला का गला काट दिया गया है। क्राइम सीन देखकर मालूम चल रहा है कि हत्यारों ने पहले महिला के गले को चाकू से काट दिया होगा और फिर शव को पहचान से बचाने के लिए चेहरे पर सेनेटाइजर डालकर उसे जलाने की कोशिश की। पुलिस इस मामले में अलग-अलग बिंदुओं पर जांच कर रही है। हत्यारों तक पहुंचने के लिए डॉग स्कावायड की भी मदद ली जा रही है।

घटना को लेकर ASP सुखनंदन राठौर ने NPG को बताया कि ….

“एक महिला की लाश मिलने की सूचना मिली है, पुलिस इस मामले में अलग-अलग एंगल से जांच कर रही है, आसपास के थानों से महिला के मिसिंग डिटेल मंगाये गये हैं, वारदात की जगह देखकर लग रहा है कि महिला को वहां लाकर फिर मारा गया है, पुलिस जल्द हत्यारों को गिरफ्तार करेगी, पुलिस की अलग-अलग टीम जांच कर रही है”

 

 

 

Tags:    

Similar News