मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्री ने दिये 500 करोड़… 50 लाख लोगों को खाना भी खिलाएगी… बोले- ”कोविड-19 के खिलाफ इस लड़ाई को जीतने के लिए सब कुछ करेगी“

Update: 2020-03-30 16:21 GMT

नई दिल्ली 30 मार्च 2020। भारत के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्री ने कोरोना संकट के बीच PM-CARES में 500 करोड़ रुपए दिए हैं।कंपनी ने सोमवार (30 मार्च) को एक बयान में यह जानकारी दी। इसके अलावा कंपनी महाराष्ट्र और गुजरात मुख्यमंत्री राहत कोष में 5-5 करोड़ रुपए का योगदान देगी।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने कहा, “हमें विश्वास है कि भारत कोरोनो वायरस की आपदा पर जल्द से जल्द विजय प्राप्त कर लेगा। रिलायंस इंडस्ट्रीज की पूरी टीम संकट की इस घड़ी में देश के साथ है और कोविड-19 के खिलाफ इस लड़ाई को जीतने के लिए सब कुछ करेगी।“

रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक चेयर पर्सन नीता अंबानी ने कहा, ‘जैसे राष्ट्र कोविड-19 महामारी से लड़ने के लिए एकजुट है, वैसे ही रिलायंस फाउंडेशन अपने देशवासियों और महिलाओं के साथ मजबूती से खड़ा है, खासकर उन लोगों के लिए जो पहली पंक्ति में इससे लड़ रहे हैं। हमारे डॉक्टरों और कर्मचारियों ने भारत का पहला कोविड-19 अस्पताल स्थापित करने में मदद की है और हम कोविड-19 की स्क्रीनिंग, परीक्षण, रोकथाम और उपचार में सरकार का सहयोग करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’

 

 

Tags:    

Similar News