मदर्स डे के दिन विधायक बृहस्पति सिंह की मां नहीं रहीं, कोरोना से संक्रमित अस्पताल में लीं अंतिम सांस

Update: 2021-05-09 01:29 GMT

अंबिकापुर,9 मई 2021। बलरामपुर रामानुजगंज विधानसभा के विधायक बृहस्पति सिंह की माता का कोरोना से निधन हो गया है। उन्हें देर शाम अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था।
विधायक बृहस्पति सिंह की माता श्रीमती रजनी सिंह 85 वर्षीया थीं। कल उनकी तबियत बिगड़ने और ऑक्सीजन लेव्हल कम होने पर मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने देर रात दम तोड़ दिया।
कोरोना प्रोटोकॉल के तहत विधायक बृहस्पति सिंह पैतृक गाँव भंवरमाल में माता का अंतिम संस्कार करेंगे।

Tags:    

Similar News