100 से अधिक की लाश मिली: 90 अफगानी और 13 अमेरिकी सैनिक शामिल…. आईएसकेपी ने आतंकी की तस्वीर जारी करके ली जिम्मेदारी…

Update: 2021-08-27 03:16 GMT

काबुल 27 अगस्त 2021. अफगानिस्‍तान में हालात बिगड़ते जा रहे हैं। काबुल हवाईअड्डे के बाहर गुरुवार को एक के बाद एक हुए तीन बम धमाकों में कम से कम 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई। बड़ी संख्या में सैनिक और एयरपोर्ट के बाहर जमा भीड़ में शामिल अफगानी लोग जख्मी हैं। मृतक संख्या 100 से अधिक पहुंचने की आशंका है। मृतकों में 95 अफगानी नागरिक बताए जा रहे हैं। इनमें 28 तालिबानी लड़ाके थे। हमले में महिलाओं, अमेरिकी सुरक्षा कर्मियों और तालिबान के गार्ड समेत 80 से अधिक लोग घायल हुए हैं। समाचार एजेंसी रायटर ने हमले में अमेरिकी मैरीन कमांडो मारे जाने की जानकारी दी है।

धमाके के बाद आज का जो नजारा सामने आया है उससे यह साफ है कि अफगानिस्तान के लोग जैसे भी हो देश छोड़ना चाहते हैं. जहां कल धमाका हुआ था वहां आज हजारों की संख्‍या में लोग पहुंचे हैं. इधर प्रत्यक्षदर्शियों ने घातक आत्मघाती धमाकों के एक दिन बाद काबुल अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से निकासी के लिए उड़ान परिचालन फिर से शुरू होने की जानकारी दी है.

टीवी रिपोर्ट के अनुसार तालिबानी लोगों से अपील कर रहे हैं कि वे यहां से नहीं जाएं. वहीं एयरपोर्ट के आस पास अभी भी आतंकी हमले किये जाने की चेतावनी जारी की गई है. इधर अफगानिस्तान में इस्लामक स्टेट से संबद्ध ‘इस्लामिक स्टेट-खुरासान प्रांत’ (आईएसकेपी) ने काबुल हवाईअड्डे के बाहर हुए हमलों की जिम्मेदारी ले ली है. अफगान और अमेरिकी अधिकारियों की मानें तो काबुल हवाईअड्डे के पास दो आत्मघाती हमलावरों और बंदूकधारियों ने अफगानों की भीड़ पर किये गये हमले में कम से कम 72 लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य के घायल होने की खबर है. हालांकि टीवी रिपोर्ट में 100 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर चल रही है. मृतकों में 13 अमेरिकी सैनिक और अफगानिस्तान के 95 लोग शामिल हैं.

काबुल के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बाहर हुए आत्मघाती धमाकों में कम से कम 95 अफगानों की मौत हुई है. पीटीआई ने यह खबर दी है. मीडिया से बात करने के लिए अधिकृत नहीं होने के कारण नाम उजागर न करने की शर्त पर अधिकारी ने बताया कि वास्तविक मृतक संख्या इससे भी ज्यादा होगी क्योंकि शव निकाले जा रहे हैं.

आईएस से संबद्ध आईएसकेपी ने हमले की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि उसने अमेरिकी सैनिकों और उसके अफगान सहयोगियों को निशाना बनाया है. बयान के साथ एक तस्वीर भी साझा की गई. आतंकवादी संगठन ने कहा कि यह वही हमलावर है, जिसने हमले को अंजाम दिया. तस्वीर में कथित हमलावर को काले आईएस झंडे के सामने विस्फोटक बेल्ट के साथ खड़ा देखा जा सकता है, जिसके चेहरे पर एक काला कपड़ा बंधा है और केवल उसकी आंखें दिख रही हैं. बयान में दूसरे आत्मघाती हमलावर या बंदूकधारियों का कोई जिक्र नहीं था.

Tags:    

Similar News