छत्तीसगढ विधानसभा का मानसून सत्र कल से… पहले दिन इन दिवंगत विधायक-सांसदों को दी जायेगी श्रद्धांजलि… कांग्रेस आज, तो बीजेपी की कल विधायकों संग बैठक

Update: 2021-07-25 06:48 GMT

रायपुर 25 जुलाई 2021। छत्तीसगढ़ विधानसभा में कल से शुरू हो रहा है। विधानसभा में कल सात दिवंगत पूर्व विधायक व सांसदों को श्रद्धांजलि दी जायेगी, इनमें से कईयों का निधन कोरोना की वजह से हुआ है। कल जिन जनप्रतिनिधियों को श्रद्धांजलि दी जायेगी, उनमें गुलाब सिंह, सोमप्रकाश गिरि, बालाराम वर्मा, करूणा शुक्ला, बद्रीधर दीवान, शक्राजीत नायक और रामाधार कश्यप हैं।

हालांकि परंपरा दिवंगतों को श्रद्धांजलि देने के बाद सदन स्थगित करने की रही है, लेकिन कल विधानसभा की कार्यसूची में कई विधायी कार्य भी दर्ज कराये गये हैं। विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर विपक्ष काफी आक्रामक बना हुआ है। सत्र के पहले दिन कल बीजेपी अपने विधायकों संग बैठक कर सत्र की रणनीति बनायेगी।

वहीं कांग्रेस आज शाम विधायकों संग बैठक कर सत्र की रणनीति बनायेगी। आपको बता दें कि इस बार विपक्ष कोरोना, धान और किसान के मुद्दे पर सरकार को घेरने के मूड में है। लिहाजा सरकार भी विपक्ष को उसी तेवर में जवाब देने की तैयारी में है।

Tags:    

Similar News