मोदी कैबिनेट: सिंधिया, सोनोवाल, सुशील मोदी सहित 17 से 22 बन सकते है नए मंत्री…. इस सप्ताह हो सकता है मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार

Update: 2021-07-05 07:52 GMT

नई दिल्ली 7 जुलाई 2021. मोदी मंत्रिमंडल का विस्तान इसी हफ्ते किया जाएगा. खबर मिल रही है कि सात जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे. पीएम मोदी की नए मंत्रिमंडल में 17 से 22 मंत्री शपथ लेंगे. माना जा रहा है जिन राज्यों में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं, उन राज्यों में सोशल इंजीनियरिंग को ध्यान में रखते हुए मंत्रिमंडल में तरजीह दी जाएगी. इसके अलावा क्षेत्रीय दलों के नेताओं को मंत्रिपरिषद में शामिल कर एनडीए के कुनबा भी बढ़ाने की तैयारी है. जानिए किस राज्य से कितने मंत्री मोदी मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं.

जानकारी के मुताबिक, मोदी सरकार 2.0 का पहला विस्तार बुधवार यानि 7 जुलाई को हो सकता है। माना जा रहा है जिन राज्यों में अगले साल यानि 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं, उन राज्यों को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय मंत्रिमंडल में तरजीह दी जाएगी। इसके अलावा क्षेत्रीय दलों के नेताओं को मंत्रिपरिषद में शामिल कर एनडीए के कुनबा भी बढ़ाने की तैयारी है।

पीएम मोदी ने पिछले दो दिन कैबिनेट विस्तार को लेकर गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के संगठन महासचिव बीएल संतोष के साथ लंबी बैठकें की हैं। सूत्रों ने बताया कि ये बैठकें बेहद गोपनीय रही हैं। मोदी मंत्रिमंडल में सहयोगी दलों को भी जगह मिलेगी, अपना दल की अनुप्रीया पटेल भी मंत्री बन सकती हैं। सूत्रों के मुताबिक, असम के पूर्व सीएम सर्बानंद सोनोवाल, ज्योतिरादित्य सिंधिया और मनोज तिवारी भी मंत्री बनाए जा सकते हैं।

बता दें कि, केंद्रीय मंत्रिमंडल में 81 सदस्य हो सकते हैं। वर्तमान में 53 मंत्री हैं, यानी 28 मंत्रियों को जोड़ा जा सकता है। बता दें कि, गोवा, मणिपुर, पंजाब और उत्तराखंड विधानसभाओं का कार्यकाल मार्च 2022 में समाप्त होगा। वहीं, उत्तर प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल अगले साल मई तक चलेगा।

उत्तर प्रदेश

  • तीन से चार मंत्री शामिल किए जाएंगे
  • अपना दल से अनुप्रिया पटेल

बिहार

  • दो से तीन मंत्री शामिल होंगे
  • बीजेपी- सुशील मोदी
  • जेडीयू से RCP सिंह
  • और एलजेपी से पशुपती पारस

मध्य प्रदेश

  • एक से दो मंत्री शामिल होंगे
  • ज्योतिरादित्य सिंधिया
  • राकेश सिंह

महाराष्ट्र

  • एक से दो मंत्री शामिल होंगे
  • नारायण राणे
  • हिना ग़ावित
  • रणजीत नाइक निम्बलकर

राजस्थान

  • एक मंत्री शामिल हो सकता है
  • जम्मू-कश्मीर – एक मंत्री बनाया जा सकता है
  • लद्धाख- एक मंत्री शामिल हो सकता है

जम्मू-कश्मीर

  • एक मंत्री बनाया जा सकता है

लद्धाख

  • एक मंत्री शामिल हो सकता है

असम

  • एक से दो मंत्री शामिल
  • सोनोवाल

पश्चिम बंगाल

  • शान्तनु ठाकुर
  • निशीथ प्रामाणिक

ओडिशा

  • एक मंत्री

मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में मंत्रिमंडल विस्तार की प्रतीक्षा लंबे समय से की जा रही है। एनडीए सरकार के दूसरे कार्यकाल में पूर्व सहयोगियों शिवसेना और अकाली दल के कोटे के मंत्रियों के इस्तीफे, दो मंत्रियों की असामयिक मौत के कारण कैबिनेट के कई मंत्रियों पर काम का बोझ बहुत ज्यादा है। कई मंत्री 3 से 4 विभागों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में पहले मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी जोरशोर से चल रही है और पीएम मोदी खुद अलग-अलग मंत्रियों को समूह में बुला कर उनके मंत्रालयों के कामकाज की समीक्षा कर रहे हैं। इन बैठकों में गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहे हैं। वहीं मोदी मंत्रिमंडल में कौन-कौन से नए चेहरे शामिल किए जाएंगे, अबतक ये फैसला नहीं हुआ है।

 

 

Tags:    

Similar News