मंत्री नहीं विधायक: आदिवासी महोत्सव के लिए निमंत्रण देने इस बार मंत्री नहीं बल्कि संसदीय सचिव और विधायक जाएंगे दूसरे राज्य, देखिये किसे किस राज्य की मिली जिम्मेदारी-

Update: 2021-10-03 02:02 GMT

रायपुर, 3 अक्टूबर 2021। छत्तीसगढ़ में दूसरे आदिवासी महोत्सव के लिए राज्य सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है। 28 अक्टूबर से 01 नवंबर तक राज्योत्सव का आयोजन किया जाएगा। सामान्य प्रशासन विभाग ने दूसरे राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में जाकर आदिवासी दलों को निमंत्रण देने वाली टीम का ऐलान किया है। इस बार मंत्री और सचिव स्तर के अधिकारी नहीं बल्कि संसदीय सचिव, विधायक और डिप्टी कलेक्टर रैंक के अफसर जाएंगे। इसके अलावा प्राधिकरण के उपाध्यक्ष को भी जिम्मेदारी दी गई है।

Similar News