महापौर एजाज ने वैदिक मंत्रो व पूजा के बाद गृह प्रवेष किया, निगम के पार्षद प्रमोद मिश्रा ने 7 पंडितों सहित वैदिक मंत्रोच्चारण किया….

Update: 2020-06-04 11:42 GMT

रायपुर 4 जून 2020। राजधानी शहर रायपुर के महापौर एजाज ढेबर ने आज नगर पालिक निगम के पुराना नल घर पानी टंकी के पास स्थित महापौर निवास स्थान में वैदिक मंत्रो एवं पूजा के मध्य गृह प्रवेष किया। इस अवसर पर नगर पालिक निगम रायपुर के पार्षद प्रमोद मिश्रा ने 7 पंडितों सहित वैदिक मंत्रो का पूजा विधि करवाने सहित उच्चारण किया। महापौर ढेबर ने कहा कि वैदिक मंत्रो के उच्चारण के श्रवण से एवं पूजा होने से मन को मानसिक शांति की सहज व सरल तरीके से प्राप्ति होती है। उन्होने कहा कि उन्होने आज नगर पालिक निगम रायपुर के महापौर निवास में शुभ मुहुर्त में नगर निगम के पार्षद प्रमोद मिश्रा के मार्गदर्षन में पंडितों द्वारा किये गये वैदिक मंत्रो एवं पूजा के मध्य गृह प्रवेष किया है।

Tags:    

Similar News