आईएएस एसोसिएशन के अध्यक्ष बने मनोज पिंगुआ, आर प्रसन्ना बने सचिव, देखें कौन-कौन हैं नई कार्यकारिणी में

Update: 2021-10-09 04:53 GMT

रायपुर, 09 अक्टूबर 2021। आईएएस एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। प्रमुख सचिव मनोज पिंगुआ एसोसिएशन के अध्यक्ष बनाए गए हैं। वहीं, आर प्रसन्ना सचिव बने हैं।
इसी तरह रीता शांडिल्य उपाध्यक्ष, धनंजय देवांगन, तंबोली अय्यज फकीरभाई संयुक्त सचिव बनाए गए हैं। शारदा वर्मा को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। सांस्कृतिक सचिव का जिम्मा हिम शिखर गुप्ता को और केसी देवसेनापति खेल सचिव बनाए गए हैं। कार्यकारी सदस्यों में निरंजन दास, रीना बाबा साहेब कंगाले, अंबलगन पी., अंकित आनंद, नीरज कुमार बंसोड़ और कार्तिकेय गोयल शामिल हैं।

Similar News