मनेंद्रगढ़ ज़िला :ज़िला बनाने से गदगद विनय जायसवाल ने सीएम भूपेश से कहा ”मनेंद्रगढ़ को ज़िला बनाकर जनता का बढ़ाया मान, संपन्न धरती विकास की ओर अग्रसर होगी”

Update: 2021-08-17 12:57 GMT

रायपुर,17 अगस्त 2021। मनेंद्रगढ़ को ज़िला बनाए जाने पर गदगद विधायक विनय जायसवाल और चिरमिरी महापौर श्रीमती कंचन जायसवाल और भरतपुर विधायक गुलाब कमरो ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाक़ात कर उन्हें मिठाई खिलाकर उनका आभार जताया है।
विधायक विनय जायसवाल ने मुख्यमंत्री बघेल को मिठाई खिलाते हुए कहा
*”आपने मनेंद्रगढ़ को ज़िला बनाकर मनेंद्रगढ़ क्षेत्र की जनता का मान बढ़ाया है।आपकी सौग़ात को मनेंद्रगढ़ क्षेत्र की जनता सदैव याद रखेगी..मनेंद्रगढ़ की संपन्न धरती अब तेज़ी से विकास की ओर अग्रसर होगी”*
प्रतिनिधि मंडल जिसमें चिरमिरी महापौर श्रीमती कंचन जायसवाल के साथ रामअवतार अलगमकर भी शामिल थे, ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को खुमरी पहनाकर मांदर और चाँद बखार का नागर चुआ भेंट किया।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस प्रतिनिधिमंडल से कहा
*”सरकार राज्य के सभी क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है,प्रशासनिक विकेंद्रीकरण के ज़रिए विकास और समृद्धि को समाज के अंतिम छोर तक पहुँचाना लक्ष्य है,मनेंद्रगढ़ को बधाई देता हूँ, अंचल के विकास के लिए हम सबको मिलकर काम करना होगा”*

Tags:    

Similar News