अधिकारी को काम से इनकार पड़ा महंगा…. राज्य सरकार ने तत्काल प्रभाव से किया सस्पेंड… इमरजेंसी ड्यूटी के बावजूद भी इस अफसर ने ले ली थी छुट्टी

Update: 2020-04-01 06:03 GMT

रायपुर 1 अप्रैल 2020 कोरोना महामारी के प्रबंधन में लापरवाही बरतने को राज्य सरकार ने गंभीरता से लेते हुए बालौदाबाजार जिले के नागरिक आपूर्ति निगम के जिला प्रबंधक संजय तिवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कोरोना महामारी के प्रबंधन के चलते सार्वजनिक वितरण प्रणाली को आवश्यक सेवा घोषित किया गया है साथ ही राज्य में एस्मा लागू किया गया है। संजय तिवारी को बिना अवकाश स्वीकृति के अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने और खाद्यान्न भण्डारण से संबंधित अपने कर्तव्यों का निर्वहन नही करने के कारण उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पोरेशन लिमिटेड नवा रायपुर द्वारा इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। निलंबन अवधि में तिवारी का मुख्यालय जिला कार्यालय रायपुर निर्धारित किया गया है। श्री तिवारी को निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

Similar News