जीवा को बाइक पर घुमा रहे महेंद्र सिंह धोनी, देखें- VIDEO

Update: 2020-04-27 08:58 GMT

नईदिल्ली 27 अप्रैल 2020। धोनी के कमबैक को लेकर क्रिकेट जगत में चर्चा चल रही है, लेकिन इन सब बातों से अलग धोनी रांची में अपने परिवार के साथ क्वॉलिटी टाइम बिता रहे हैं। इस ब्रेक के दौरान धोनी अपनी बेटी जीवा के साथ खूब वक्त बिता रहे हैं और उन्हें बाइक की सैर भी करवा रहे हैं।

महेंद्र सिंह धोनी भले ही सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव ना रहते हों, लेकिन उनकी पत्नी साक्षी आए दिन कुछ ना कुछ पोस्ट करती रहती हैं। रांची स्थित अपने फॉर्म हाउस में धोनी किस तरह से अपना वक्त बिता हैं, साक्षी इसकी झलक अक्सर दिखाती रहती हैं।

साक्षी धोनी अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर धोनी का लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को देखकर कहा जा सकता है कि धोनी लॉकडाउन में भी अपना बाइक प्रेम नहीं छोड़ पा रहे हैं। वह आजकल अपने फॉर्म हाउस के अंदर ही बेटी जीवा को बाइक पर पीछे बैठाकर राइड दे रहे हैं। इससे पहले ही जीवा को बाइक के पीछे बैठाकर घुमाने का धोनी का वीडियो साक्षी ने शेयर किया था। महेंद्र सिंह धोनी के इस वीडियो को फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं।

 

Tags:    

Similar News