रुड़की में हाई-वोल्टेज ड्रामा! मंडप पर भिड़ गए दूल्हा-दुल्हन; आखिर दूल्हे ने ऐसा क्या कह दिया कि बिन ब्याह लौटी बारात?

रुड़की के खानपुर में अजीबोगरीब मामला! मंडप पर दूल्हे ने दिखाई 'ईमानदारी' तो भड़क गई दुल्हन, उसी वक्त तोड़ दी शादी। बिन ब्याह लौटी बारात; जानिए क्या था वो सच जिसने खुशियों को सन्नाटे में बदल दिया।

Update: 2026-02-23 13:15 GMT

हरिद्वार जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में चल रही शादी की खुशियां उस वक्त थम गईं, जब जयमाला से ठीक पहले दूल्हा-दुल्हन के बीच हुई एक निजी बातचीत ने पूरा माहौल बदल दिया। दूल्हे की इमानदारी उस पर भारी पड़ गई.  रुड़की से आई बारात का स्वागत धूमधाम से हुआ था और मेहमान समारोह का आनंद ले रहे थे।

जयमाला से पहले हुआ खुलासा

मंच पर पहुंचने के बाद दूल्हे ने दुल्हन को बताया कि कुछ समय पहले वह एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था। उसके अनुसार, हादसे के बाद उसकी सेहत पूरी तरह ठीक नहीं है और वह पहले की तरह काम करने में सक्षम नहीं रह सकता। उसने यह भी कहा कि नियमित नौकरी करना और परिवार की जिम्मेदारियां निभाना उसके लिए मुश्किल हो सकता है।

बताया जा रहा है कि यह बातचीत दुल्हन की सहेलियों ने सुन ली और तुरंत परिवार को जानकारी दी। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच इस बात को लेकर तनाव बढ़ गया कि इतनी महत्वपूर्ण जानकारी पहले क्यों साझा नहीं की गई।

दुल्हन ने शादी से किया इनकार

परिजनों के बीच कहासुनी बढ़ने के बाद दुल्हन ने मंच पर ही शादी की रस्में आगे बढ़ाने से मना कर दिया। उसने वरमाला और फेरे लेने से साफ इनकार कर दिया। परिवार और रिश्तेदारों ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह अपने फैसले पर कायम रही।

स्थिति बिगड़ती देख किसी ने पुलिस को सूचना दी। खानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से अलग-अलग बातचीत कर माहौल शांत कराया।

बिना शिकायत लौटी बारात

थानाध्यक्ष दिगपाल कोहली के अनुसार, आपसी सहमति से बिना किसी कानूनी कार्रवाई के बारात को वापस भेज दिया गया। किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई।

घटना के बाद पूरे इलाके में चर्चा है। कुछ लोग दूल्हे की स्पष्टवादिता की सराहना कर रहे हैं, तो कई लोग दुल्हन के फैसले को उचित ठहरा रहे हैं।

Tags:    

Similar News