इंटरव्यू में टॉप टेन में सबसे कम अंक लेकिन फिर भी टॉपर बने शुभम कुमार…तो वही 9 वा रैंक लाने वाली अप्ला मिश्रा को लिखित परीक्षा में मिले सबसे कम अंक पर इंटरव्यू में मिले सर्वाधिक अंक
नईदिल्ली 4 अक्टूबर 2021. बीते दिन संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा-2020 के कट ऑफ मार्क्स और कैंडिडेट्स के व्यक्तिगत अंक जारी कर दिया गया, टॉपर शुभम कुमार ने में टॉप टेन में आने वाले सभी अभ्यर्थियों से इंटरव्यू में सबसे कम अंक प्राप्त किया है पर लिखित परीक्षा में सर्वाधिक नम्बरो के कारण वो टॉपर बने हैं तो वही 9 वे नम्बर में आने वाली अप्ला मिश्रा को टॉप टेन में शामिल सभी अभ्यर्थियों से लिखित परीक्षा में सबसे कम अंक मिले पर इंटरव्यू में सबसे अधिक अंक उन्होंने प्राप्त किये हैं।
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा आयोजित सिविल सर्विसेज परीक्षा में शुभम कुमार ने सर्वश्रेष्ठ 52.04 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं, दूसरे स्थान पर रहीं जागृति अवस्थी को 51.95 प्रतिशत अंक मिले।
तीन चरणों में होने वाले यूपीएससी की सिविल सर्विसेज परीक्षा का फाइनल रिजल्ट आयोग द्वारा पिछले हफ्ते जारी कर दिया गया था जिसमें कुल 761 उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए। इसी परीक्षा के आधार पर भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) सहित कई अन्य सेवाओं के लिए उम्मीदवारों का चयन होता है।
सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा कुल 400 अंकों की होती है जिसमें 200-200 अंकों के दो पेपर होते हैं और इसमें ऑब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जाते हैं, यह एग्जाम सिर्फ क्वालिफाइंग होता है। इसके अंक लिखित परीक्षा में नहीं जोड़े जाते हैं।
मेरिट लिस्ट को लिखित परीक्षा व इंटरव्यू में मिले अंकों के आधार पर बनाया जाता है, 1750 अंक लिखित परीक्षा और 275 अंक इंटरव्यू के लिए मिलते हैं।
शुभम कुमार को इंटरव्यू में टॉप 10 में सबसे कम अंक मिला लेकिन बावजूद इसे वह इस परीक्षा में टॉपर रहे, और इसका सबसे मुख्य कारण रहा शुभम का रिटेन अंक।शुभम को 2025 अंको की परीक्षा में सबसे अधिक कुल 1054 अंक मिले हैं,जिसमे 878 लिखित परीक्षा के व 176 अंक इंटरव्यू के शामिल हैं।
वही दूसरी ओर टॉप टेन में 9 वे पोजिशन पर आने वाली अप्ला मिश्रा को लिखित परीक्षा में टॉप टेन की सूची में शामिल सभी अभ्यर्थियों से कम अंक मिले हैं पर इंटरव्यू में सबसे अधिक अंक मिले हैं।अप्ला को 1750 अंको की लिखित परीक्षा में 816 नम्बर मिले हैं तो वही 275 नम्बरो के इंटरव्यू में 215 नम्बर मिले हैं।टोटल अप्ला ने लिखित व इंटरव्यू में मिला कर 2025 नम्बरो में से 1031 प्राप्त किये हैं।
टॉपर का नाम: रिटेन:इंटरव्यू:कुल
शुभम कुमार: 878 -176-1054
जागृति अवस्थी: 859-193-1052
अंकिता जैन: 839-212-1051
यश जालुका: 851-195-1046
ममता यादव: 855-187-1042
मीरा के: 835-206-1041
प्रवीण कुमार: 848-193-1041
जीवनी कार्तिक: 858-182-1040
अपाला मिश्रा: 816-215-1031
सत्यम गांधी: 827-201-1028
रिटेन पूर्णांक टोटल 2025,
रिटेन 1750,इंटरव्यू 275
खास बात यह रही कि पहले रैंक वाले से दूसरे रैंक वाले ने सिर्फ दो नम्बर कम पाए तो वही दूसरे और तीसरे रैंक के बीच सिर्फ एक नम्बर का ही फासला रहा।हालांकि तीसरे रैंक पाने वाले अभ्यर्थी को सीधे 5 नम्बर कम मिले हैं।
कट-ऑफ मार्क्स की बात करें तो सामान्य वर्ग के लिए प्रीलिम्स में 92.51 था जबकि मुख्य परीक्षा के लिए यह 736 था और फाइनल के लिए यह 944 था। ओबीसी की कट-ऑफ प्रीलिम्स में 89.12, मेन में 698 व फाइनल में 907 है। एससी वर्ग की प्रिलिम्स में कट-ऑफ 74.84, मेन में 682 और फाइनल में 876 अंक है। एसटी में प्रिलिम्स कट-ऑफ 86.71, मेन में 648 और फाइनल में 867 अंक है। कट-ऑफ मार्क्स केवल जीएस पेपर-1 आधार पर बनते हैं। जीएस पेपर-2 में क्वालीफाइंग 33% था।
देखा जाए तो टॉप 15 में भी रिटन एग्जाम में अप्ला को सबसे कम अंक मिले तो वही इंटरव्यू में सबसे अधिक अंक मिले।शुरू के 15 रैंक तक आने वाले अभ्यर्थियों में से 13 वे रैंक पर आने वाले गौरव बुदानिया को बस इंटरव्यू में टॉपर शुभम कुमार से कम अंक मिले हैं, बाकी टॉप 15 में आने वाले सभी अभ्यर्थियों को टॉपर शुभम कुमार से इंटरव्यू में अधिक अंक(गौरव बुदानिया को छोड़ कर) मिले हैं।गौरव को इंटरव्यू मे 173 तो शुभम कुमार को 176 अंक मिले हैं।बाकी अभ्यर्थियों के इंटरव्यू में नम्बर टॉपर शुभम कुमार से ज्यादा है।
(10 वे रैंक तक कि सूची का अवलोकन कृपया ऊपर करें)
11वां स्थान: देव्यानी- कुल अंक- 1,024 (मेन्स- 842, इंटरव्यू- 182)
12वां स्थान: मिथुन प्रेमराज- कुल अंक- 1,024 (मेन्स- 845, इंटरव्यू- 179)
13वां स्थान: गौरव बुदानिया- कुल अंक- 1,023 (मेन्स- 850, इंटरव्यू- 173)
14वां स्थान: करिश्मा नायर- कुल अंक- 1,021 (मेन्स- 834, इंटरव्यू- 187)
15वां स्थान- रिया डाबी- कुल अंक- 1,021 (मेन्स- 859, इंटरव्यू- 162)
15 वे रैंक तक आने वाली रिया डाबी 2015 में टॉप करने वाली टीना डाबी की बहन हैं।