लॉकडाउन ब्रेकिंग : लॉकडाउन पर आज हो सकता है बड़ा फैसला….कोरोना की रफ्तार हुई काफी तेज… 6 दिन में 50 हजार से ज्यादा मिले मरीज
मुंबई 7 मार्च 2021। मुंबई में आज लोगों को कोरोना की वैक्सीन (Corona Vaccine Stop Today) नहीं लगेगी. बीएमसी ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि मुंबई में आज वैक्सीनेशन अभियान बंद रहेगा. महाराष्ट्र में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, जिसे देखते हुए नासिक में भी लॉकडाउन के संकेत मिल रहे हैं. मामले इसी तरह से बढ़ते रहे तो नासिक में भी लॉकडाउन लगाया जा सकता है. वहीं औरंगाबाद में लॉकडाउन पर फैसला आज लिया जा सकता है. महाराष्ट्र सरकार आज ये फैसला लेगी कि औरंगाबाद में लॉकडाउन लगाया जाएगा या नहीं.
महाराष्ट्र में हर रोज कोरोना के मामलों में उछाल (Corona Cases Rise In Maharashtra) देखा जा रहा है. हालात ये हैं कि एक दिन में 10 हजार से ज्यादा मामले रिपोर्ट किए जा रहे हैं. आज पूरे देश में 18 हजार कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं, जो कि एक बहुत बड़ा आंकड़ा है. शनिवार को महाराष्ट्र में 10 हजार से ज्यादा नए मामले राज्य में रिपोर्ट किए गए थे.
कई हिस्सों में लॉकडाउन पर होगा फैसला
वहीं 53 लोगों की जान चली गई थी. अकेले नासिक में पिछले चौबीस घंटे में कोरोना के 645 ताजा मामले सामने आए हैं, जिसके बाद लॉकडाउन जैसे हालात बने हुए हैं. पिछले पांच महीने के बाद शनिवार को राज्य में एक बार फिर कोरोना के मामले 10 हजार को पार कर गए. बढ़ते मामलों से महाराष्ट्र सरकार की चिंता भी काफी बढ़ गई है.
सिर्फ 6 दिनों के भीतर राज्य में 50 हजार से ज्यादा मामले दर्ज किए जा चुके हैं। ऐसे में लोगों को डर है कि राज्य में दोबारा लॉकडाउन लगाया जा सकता है। 28 फरवरी को मुख्यमंत्री ने लॉकडाउन को लेकर कहा था कि वह इसे थोपना नहीं चाहते, मजबूरी भी कोई चीज है। जिसके बाद से महाराष्ट्र में लगातार मामलों में उछाल देखा जा रहा है।
पिछले हफ्ते में 1 मार्च को छोड़कर राज्य में औसतन 7 हजार मामले दर्ज किए गए हैं। 1 मार्च को 6,397 नए मामले दर्ज किए गए थे। कुल मिलाकर, 28 फरवरी और 5 मार्च के बीच, महाराष्ट्र में 51,612 नए कोरोना मामले दर्ज किए गए हैं।
28 फरवरी को, महाराष्ट्र में दैनिक संक्रमण की संख्या 8,283 थी। एक मार्च को संख्या कम होकर 6,397 हुई और बाद में 2 मार्च को फिर 7,863 पर पहुंच गई। 3 मार्च को कुल 9,855 नए मामले सामने आए और 4 मार्च को यह संख्या 8,998 थी। 5 मार्च को, राज्य में 17 अक्टूबर, 2020 के बाद से सबसे ज्यादा दैनिक मामले आने की सूचना दी गई, जब राज्य में 10,259 मामलों का उछाल दर्ज किया गया था।
मुंबई भी इन बढ़ते मामलों में लगातार भागीदार रही है, यहैं दैनिक रूप से शहर में हर रोज कोरोना के 900 मामले देखने को मिल रहे हैं।
जिलों में लॉकडाउन
अमरावती जैसे जिलों में लॉकडाउन बढ़ाने को लेकर जल्द ही फैसला लिया जाएगा। पिछले लॉकडाउन के अधिकतर प्रतिबंध 8 फरवरी तक थे, जिले में स्कूल और शैक्षिक संस्थान अभी बंद हैं। अमरावली उन जिलों में से हैं जहां लगातार बढ़ते मामले दर्ज किए जा रहे हैं।
8 से 15 दिनों की डेडलाइन
21 फरवरी को एक प्रेस मीटिंग को संबोधित करते हुए, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा था कि आठ से 15 दिनों में स्थिति की समीक्षा की जाएगी। तब तक, राज्य में किसी भी सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, राजनीतिक सभा को प्रतिबंधित करने के अलावा कोई राज्यव्यापी प्रतिबंध नहीं लगाया गया था।