जंगल मे चल रहा था लाखों का जुआ, पुलिस ने 14 को किया गिरफ्तार, दो लाख से ज्यादा की नगदी भी जब्त

Update: 2021-07-17 12:45 GMT

रायगढ़ 17 जुलाई 2021। पुलिस ने देर शाम कार्रवाई करते हुए जुआ खेल रहे 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से दो लाख से ज्यादा की नगदी भी जब्त की गई है।

दरसअल पुलिस को सूचना मिली थी कि छाल थाना क्षेत्र के ग्राम कीदा जामपाली के जंगल मे लाखों का जुआ चल रहा है। मुखबिर से मिली सूचना के बाद छाल थाना प्रभारी विवेक पाटले के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर 14 आरोपियों को रंगे हाथों जुआ खेलते गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों के पास से 2 लाख 28 हजार, 10 मोबाइल, एक कार, तीन मोटरसाइकिल को कब्जे में लिया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों में गिरधर शर्मा 36, राजकुमार साडगी 48, राजाराम साहू 55, चित्रसेन मेहर 35, जनक पटेल 38, राजेश साधवानी 50, चंद्रिका सोनी 45, मनोज कुमार कंवर 35, वृदेश्वर गोपाल 40, मोहम्मद अनीष 50, राजकुमार देवांगन 42, विजय कुमार पटेल 35, अनिल गिरी 48 और कपूर साहू 40 वर्ष शामिल है। सभी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।
Tags:    

Similar News