लखीमपुर बवालः किसान आंदोलन से जुड़ी भीड़ ने की चार की निर्मम हत्या, इस हत्या पर सियासत ख़ामोश..मंत्री पुत्र आशीष मिश्रा एफआईआर.. प्रियंका अखिलेश हिरासत में जबकि सतीश हाउस अरेस्ट
लखनऊ,4 अक्टूबर 2021। कथित रूप से शांतिपूर्ण तरीक़े से आंदोलन कर रहे किसानों पर गाड़ी से कुचलकर मारने के मसले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के छोटे पूत्र आशीष और उनके साथियों के के विरुध्द ग़ैर इरादतन हत्या बलवा की धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है।हालाँकि आशीष की ओर से फ़ोटो और वीडियो जारी कर यह दावा किया गया है कि वे बनवीरपुर में स्थित प्रायमरी स्कूल के पास परंपरागत रुप से आयोजित दंगल कार्यक्रम में मौजुद थे।
वहीं इसी मामले को लेकर दो वीडियो वायरल हुए हैं जिनमें भीड़ चार लोगों की पाशविक तरीक़े से पिटाई करते हुए हत्या कर रही है।लखीमपुर खिरी में एक पत्रकार समेत चार लोगों की हत्या हुई है हालाँकि इन हत्याओं को लेकर ना तो कहीं कोई तहरीर है ना एफआईआर।
लखीमपुर खिरी में किसानों को कुचलकर मारने के मसले पर सियासत सरगर्म है। प्रियंका गांधी वाड्रा पूरी रात कभी गाड़ी पर को कभी पैदल चलती रहीं, उनकी कई जगहों पर पुलिस से तीखी बहस हुई।उन्हें आख़िरकार सूरजखीरी में हिरासत में ले लिया गया। प्रियंका गांधी वाड्रा और दीपेंद्र हुड्डा को सीतापुर के PAC बटालियन के गेस्ट हाउस में रखा गया है। बसपा के सतीश चंद्र मिश्रा हाउस अरेस्ट कर लिए गए हैं।सपा के अखिलेश यादव को लखीमपुर खिरी जाने नहीं दिया गया तो वे धरने पर बैठे और उन्हें हिरासत में लिया गया, इस बीच अज्ञात लोगों ने पुलिस जीप को ही फूंक दिया।
लखीमपुर खिरी में धारा 144 लगाई गई है, और इंटरनेट बाधित किया गया है। प्रशासन ने इसे एहतियातन उठाया गया कदम बताया
है ।लखीमपुर के डीएम ए के चौरसिया ने किसान आंदोलनकारियों की ओर से दिए गए मेमोरंडम को जिसमें केंद्रीय मंत्री को हटाए जाने मुआवज़ा और नौकरी देने की माँग है उसे राज्य सरकार को भेजे जाने की बात कही है।