लेबर सिकरेट्री बोरा ने दिए कलेक्टरों को निर्देश “प्रवासी श्रमिकों के ठहरने भोजन पेयजल और स्वास्थ्य सुविधा की व्यवस्था हो”
रायपुर,2 मार्च 2020। कोरोना संक्रमण से बचाव अभियान के तहत राज्य सरकार के श्रम विभाग ने सभी कलेक्टरों को आदेशित किया है कि वे अपने ज़िले में मौजूद प्रवासी श्रमिकों की पूरी देखरेख करें।
श्रम विभाग सचिव सोनमणी बोरा ने जारी पत्र में निर्देश दिए है कि जितने भी राहत शिविर प्रारंभ किए गए हैं,उनमें ठहराए सभी प्रवासी श्रमिकों के भोजन स्वच्छ पेयजल दवाई टॉयलेट एवं अन्य आवश्यक व्यवस्था की जाए। इन राहत शिविरों में आवश्यक संख्या में प्रशासनिक अधिकारी पुलिस और स्वयंसेवकों की मौजूदगी हो।
पत्र में उल्लेखित है कि इन राहत शिविरों में महिलाओं और बच्चों का विशेष ध्यान रखा जाए, और कल्याणकारी गतिविधियाँ चलाई जाए।