श्रम मंडल अध्यक्ष शफी अहमद पहुंचे श्रमिक बस्ती… कहा- न्यूनतम वेतन ना मिले या फिर कोई परेशानी हो तो तुरंत करें शिकायत… हेल्पलाईन नंबर और ईमेल आईडी भी किया जारी

Update: 2020-12-09 07:57 GMT

रायपुर 9 दिसंबर 2020। श्रम मंडल के अध्यक्ष शफी अहमद ने मजदूरों की समस्याएं सुनी भी और उसे दूर करने का आश्वासन भी दिया। अपने किये वादों के अनुरूप शफी अहमद का श्रमिक बस्तियों का दौरा शुरू हो गया है। आज उन्होंने वीरगांव नगर निगम के वार्ड क्रमांक 34 में मजदूर परिवारों से मुलाकात की और उनकी सुविधा के मद्देनजर नयी योजनाओं को तैयार करने का आश्वासन भी दिया।

इस दौरान उन्होंने श्रम कल्याण मंडल की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में मंडल की तरफ से चलायी जा रही मजदूर कल्याण योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान मंडल के अध्यक्ष शफी अहमद ने श्रमिक परिवारों को मजदूरों को न्यूनतम वेतन भुगतान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि श्रमिकों का पंजीयन जरूरी है, वहीं न्यूनतम वेतन नहीं मिलने, ओवरटाइम का पैसा नहीं दिये जाने और अन्य शिकायतों को लेकर हेल्पलाइन नंबर 9109849992 और इमेल cg.lwb2014@gmail.com जारी किया। उन्होंने कहा कि इस नंबर और ईमेल पर मिली शिकायत का त्वरित निदान किया जाता है।

Tags:    

Similar News