किशोर ने दुगने से ज़्यादा उम्र के शख़्स का गला घोंटा : ज़मीन विवाद से बौखलाया था किशोर..गमछा से गलाघोंट मार डाला

Update: 2021-08-05 10:15 GMT

रायगढ़,5 अगस्त 2021। ज़िले के डंगनिया इलाक़े में बीते 2 अगस्त को मिले शव की पहचान और पीएम रिपोर्ट के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करते हुए किशोर को किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया है। किशोर ने ज़मीन विवाद की वजह से हत्या करना बताया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते दो अगस्त को डंगनिया और सिलाडीह रोड पर खेत में शव मिला था। शव की पहचान 35 वर्षीय संजय बर्मन के रुप में हुई, पीएम रिपोर्ट से यह स्पष्ट हुआ कि मृतक की गला घोंट कर हत्या की गई है।
विवेचना के दौरान पुलिस ने पाया कि संजय की हत्या 16 वर्षीय किशोर ने गला घोंट कर तब की जबकि मृतक दिशा मैदान के लिए निकला था। पुलिस के अनुसार किशोर के परिवार और मृतक के बीच ज़मीन विवाद था।
कोसीर पुलिस ने विधि से संघर्षरत किशोर को किशोर न्याय बोर्ड में पेश कर दिया है।

Tags:    

Similar News