केडी त्रिपाठी को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का सचिव बनाया गया……यूपी के रहने वाले 1980 बैच के IAS संभाल चुके हैं कई बड़ी जिम्मेदारी

Update: 2020-04-21 09:56 GMT

नयी दिल्ली 21 अप्रैल 2020। पूर्व IAS कपिलदेव त्रिपाठी राष्ट्रपति के नये सचिव होंगे। 1980 बैच के IAS रहे केडी त्रिपाठी 2018 में रिटायर हुए थे। असम-मेघालय कैडर के IAS त्रिपाठी को राष्ट्रपति का निजी सचिव (पीएस) नियुक्त किया गया है। आईएएस केडी त्रिपाठी पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय में सचिव भी रह चुके हैं। वर्तमान में वह लोक उद्यम चयन बोर्ड के चेयरमैन के पद पर कार्यरत थे।

केडी त्रिपाठी की नियुक्ति को कैबिनेट ने मंजूरी दी है। लूकरगंज के रहने वाले आईएएस अधिकारी कपिल देव ने अपनी पूरी पढ़ाई जिले से ही की थी। वर्ष 1972 में हाईस्कूल व 1974 में इंटर के टॉपर रहे। यही नहीं, उन्होंने बीएससी व एमएससी की पढ़ाई भी इलाहाबाद विश्वविद्यालय से की और इसमें भी टॉपर थे। कपिल देव वर्ष 1980 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने केंद्र व कई राज्यों में प्रमुख पदों पर अपनी सेवाएं दी। वर्तमान में वह पब्लिक इंटरप्राइजेज सेलेक्शन बोर्ड के चेयरमैन थे। वह केंद्रीय विजिलेंस आयोग के सचिव भी रह चुके हैं।

 

 

Tags:    

Similar News