कन्हैया कुमार अब कांग्रेस में शामिल.. राहुल गांधी ने कराया कांग्रेस प्रवेश.. बोले कन्हैया ”देश बचाना जरुरी है.. देश ख़तरे में है.. लोकतंत्र ख़तरे में है.. इसे बचाने के लिए कांग्रेस ही एकमात्र विकल्प है.. मैं इसलिए यहाँ आया”

Update: 2021-09-28 07:09 GMT

नई दिल्ली,28 सितंबर 2021। औपचारिक रुप से अंततः देश के सबसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय जेएनयू के अध्यक्ष रहे और माकपा नेता कन्हैया कुमार ने कांग्रेस प्रवेश कर लिया है। इन दो युवा नेताओं को लेकर कांग्रेस में उत्साह का अंदाज ऐसे लगाइए कि कन्हैया कुमार का कांग्रेस सदस्यता फ़ॉर्म खुद राहुल गांधी ने भरवाया,इन को सदस्यता सीधे राहुल गांधी ने दिलवाई।

कन्हैया कुमार के कांग्रेस प्रवेश के ठीक बाद प्रेस कॉंफ़्रेंस हुई जिसमें केसी वेणुगोपाल और रणदीप सुरजेवाल ने कन्हैया कुमार और जिग्नेश मेवानी गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान गुजरात के युवा नेता हार्दिक पटेल भी मौजुद थे।
हालाँकि इस कार्यक्रम में सिद्धू के इस्तीफ़े ने असर नहीं डाला जबकि ऐसा लगा था कि असर हो सकता है।

पत्रकार वार्ता में पत्रकारों के पास सवालों का स्वागत करते हुए कन्हैया कुमार ने कहा
”सत्ता से पूछ नहीं पा रहे तो कोई बात नहीं विपक्ष से पूछिए ताकि यह याद तो रहे कि आपका काम सवाल पूछना है”
कन्हैया कुमार ने कहा
” देश का जो हाल है वह छुपा नहीं है.. देश खतरे में है.. लोकतंत्र ख़तरे में है..पार्टी नही बचाना है देश बचाना है..”
प्रेस कॉंफ़्रेंस में गुजरात के दलित नेता और विधायक जिग्नेश मौजुद थे।जिग्नेश ने स्पष्ट किया
”मैं तकनीकी कारणों से औपचारिक रूप से कांग्रेस में शामिल नहीं हो सका। मैं एक निर्दलीय विधायक हूं, अगर मैं किसी पार्टी में शामिल होता हूं, तो मैं विधायक के रूप में नहीं रह सकता… मैं वैचारिक रूप से कांग्रेस का हिस्सा हूं, आगामी गुजरात चुनाव कांग्रेस के चुनाव चिह्न से लड़ूंगा”

Similar News