कमलभान सिंह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और दिनेश कश्यप राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बने…. अनुसूचित जनजाति मोर्चा की कार्यकारिणी में छत्तीसगढ़ से दो नेता शामिल

Update: 2021-02-03 10:01 GMT

रायपुर 3 फरवरी 2021। भाजपा के अनुसूचित जनजाति मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में छत्तीसगढ़ के नेताओं को जगह मिली है। राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव ने अपनी कार्यकारिणी में पूर्व सांसद कमलभान सिंह और दिनेश कश्यप को शामिल किया है।

19 सदस्यीय कार्यकारिणी में 6 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, 3 राष्ट्रीय महामंत्री, 7 राष्ट्रीय मंत्री को शामिल किया गया है। सरगुजा के पूर्व सांसद कमलभान सिंह राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति मोर्चा में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाये गये हैं, जबकि बस्तर से पूर्व सांसद दिनेश कश्यप को अनुसूचित मोर्चा का राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

Tags:    

Similar News