बेटी न्यासा संग काजोल ने शेयर की ये ‘क्यूट’ सेल्फी, वायरल..

Update: 2020-02-02 06:29 GMT

मुंबई 2 फरवरी 2020। एक्ट्रेस को कई बार अपनी बेटी न्यासा के साथ मुंबई में स्पॉट किया गया है। न्यासा इस समय सिंगापुर में अपनी पढ़ाई पूरी कर रही हैं और छुट्टियों में वह मुंबई अपने माता-पिता के पास आती-जाती रहती हैं। हाल ही में काजोल ने अपने सोशल मीडिया पर दो फोटो शेयर कीं। इसमें वे बेटी न्यासा के साथ नजर आ रही हैं। दोनों धूप में सेल्फी ले रही हैं और एक-दूसरे की कंपनी एंजॉय कर रही हैं। न्यासा के साथ काजोल ने एक दिन स्पेंड किया जो कि काफी शानदार रहा। काजोल ने इस दौरान बेज़ कलर का आउटफिट पहना हुआ था। वहीं, न्यासा ने पीले रंग की टी-शर्ट पहनी हुई थी।

फोटो शेयर करते हुए काजोल लिखती हैं कि मुंबई की सड़कों पर मैं अपनी बेबी के साथ कई दिनों बाद घूम रही हूं। बता दें कि हाल ही में काजोल की फिल्म ‘तानाजीः द अनसंग वॉरियर’ रिलीज हुई थी। इसमें उन्होंने पति अजय देवगन के साथ एक मुख्य किरदार निभाया है।

Tags:    

Similar News