अभी-अभी : कांग्रेस की सीनियर लीडर व नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश का निधन…. बैठक में भाग लेने दिल्ली गयी हुई थी… अचानक बिगड़ी तबीयत… मुख्यमंत्री बोले…

Update: 2021-06-13 01:49 GMT

नई दिल्ली: उत्तराखंड की वरिष्ठ कांग्रेस नेता इंदिरा हृदयेश का निधन हो गया है. उनकी मृत्यु दिल्ली के उत्तराखंड सदन में हुई. जानकारी के मुताबिक, वे शनिवार को कांग्रेस की बैठक में शामिल होने राजधानी आयी थी. फिलहाल उनके शव को उत्तराखंड ले जाने के तैयारी की जा रही है. अबतक मिली जानकारी के मुताबिक, हार्ट अटैक के चलते उनका निधन हुआ है.

बता दें कि वह दिल्ली में कांग्रेस संगठन की बैठक में शामिल होने गईं थीं। जहां रविवार की सुबह उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका निधन हो गया। कुछ समय पहले ही नेता प्रतिपक्ष कोरोना से उभरी थीं और उनकी हार्ट संबंधी सर्जरी भी हुई थी। उनके बेटे सुमित भी दिल्ली पहुंच रहे हैं।

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ट्वीट कर उनके निधन पर शोक जताया है. उन्होंने लिखा कि, इस दुखद समाचार से मन दुखी है. पूर्व सीएम ने लिखा कि, उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में कई पदों को सुशोभित किया और विधायिका के कार्य में पारंगत हासिल की. ये मेरे लिये व्यक्तिगत क्षति है.

Tags:    

Similar News