जोगी की अंगुलियों में थोड़ी देर के लिए हुआ मुवमेंट…..हालांकि तबीयत अभी भी गंभीर….वेटीलेंटर से अभी भी दी जा रही है सांस

Update: 2020-05-14 06:01 GMT

रायपुर 14 मई 2020। अजीत जोगी की तबीयत अभी भी गंभीर बनी हुई है। हालांकि बुधवार की रात अजीत जोगी की अंगुलियों में थोड़ी मूवमेंट देखी गयी। 13 मई की रात को दो बार बांये हाथ के अंगुठे में थोड़ी हलचल देखी गयी, जिस समय उनके अंगुठे में मूवमेंट हुई, उस वक्त उनके पुत्र अमित जोगी भी मौजूद थे।

हालांकि मस्तिष्क की गतिविधि अभी भी बेहद कम है, जबकि उनका हार्ट, ब्लड प्रेशर और यूरिन आउटपुट अभी भी नियंत्रण में है, जबकि वेंटीलेटर के माध्यम से सांस दी जा रही है।

नारायणा अस्पताल में पिछले 5 दिनों से भर्ती अजीत जोगी को कार्डियक अरेस्ट होने के बाद अस्तपाल में भर्ती कराया गया था, सांस नली में गंगा इमली की बीज फंसने के बाद उन्हें पहले रेसपेरेट्री अटैक आया था, बाद में उन्हें कार्डियक अरेस्ट भी आ गया, जिसकी वजह से उनकी तबीयत गंभीर हो गयी।

Tags:    

Similar News