SBI में बिना एग्जाम के ऑफिसर बनने का मौका, 50 लाख तक मिलेगी सैलेरी, योग्यता से लेकर सिलेक्शन तक जानिए पूरी डिटेल्स
SBI Vaccancy 2026: SBI ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (SCO) के 116 पदों पर भर्ती निकाली हैं. इसके लिए कोई एग्जाम नहीं होगा. अगर आप आवेदन करना चाहते हैं तो बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. 15 मार्च आखरी तारीख है. इससे पहले पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया समेत पूरी डिटेल नीचे पढ़ लें.
इमेज - AI जनरेटेड
SBI Vaccancy 2026: अगर बैंक में नौकरी करना चाहते हैं तो आपके पास अच्छा मौका है. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (SCO) के 116 पदों पर भर्ती निकली है. जिसके लिए न किसी लिखित परीक्षा की जरूरत नहीं है. बिना किसी एग्जाम के यह नौकरी मिल सकती है.
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (SCO) के 116 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. आवेदन करने की आखरी तारीख 15 मार्च तक है. इच्छुक उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने से पहले उम्मीदवार ये पूरी डिटेल्स जान लें.
किस किस पोस्ट पर होगी भर्ती
- असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट- 12 कॉन्ट्रैक्ट/रेगुलर
- डिप्टी मैनेजर (IS ऑडिट) - 43 रेगुलर
- डिप्टी मैनेजर (सीए) - 61 रेगुलर
कौन कर सकता है अप्लाई
SCO भर्ती के लिए पदों के अनुसार तय की गयी असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट- तकनीकी पद के लिए बी.ई./बी.टेक या कंप्यूटर साइंस में पीजी, फाइनेंस/क्रेडिट पद के लिए सीए, आईसीडब्ल्यूए (ICWA) या संबंधित विषय में MBA होना चाहिए.
एज लिमिट क्या है
आवेदन के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 23 से 25 साल होने चाहिए और अधिकतम उम्र 35 से 42 वर्ष होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को उम्र में छूट दी जाएगी.
आवेदन की आखरी तारीख क्या है
स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (SCO) के आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, इच्छुक अभ्यर्थी 15 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं
सिलेक्शन कैसे होगा?
पहला चरण- योग्यता और अनुभव के आधार पर उम्मीदवारों का चयन
दूसरा चरण- चयनित उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जायेगा
तीसरा चरण- इंटरव्यू के आधार पर मैरिट लिस्ट
सैलरी कितनी होगी
50 लाख रुपये सालाना तक की सैलरी मिल सकती है.
महंगाई भत्ता, HRA, सिटी कंपनसेटरी अलाउंस, मेडिकल सुविधा, लीव ट्रैवल कंसेशन.
एसबीआई एसओ भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?
- आवेदन करने के लिए की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.bank.in खोलें.
- या फिर डाइरेक्ट लिंक sbi.bank.in/web/careers पर स्लीक कर सकते हैं.
- आवेदन से संबंधित लिंक पर क्लिक करें.
- सभी जानकारी डालकर आवेदन फॉर्म भरें.
- मांगे गए सभी दस्तावेज जैसे पर्सनल डिटेल, हस्ताक्षर की फोटो अपलोड करें.
- आवेदन शुल्क का भुगतान कर के सबमिट कर दें.
- भरने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करके रख लें.