रेलवे में सीधी भर्ती! 5349 पदों पर निकली वैकेंसी, न पेपर होगा न इंटरव्यू; बस 10वीं के नंबरों पर मिलेगी नौकरी
RRC Railway Apprentice Recruitment 2026: रेलवे रिक्रूटमेंट सेल ने वेस्टर्न रेलवे में अप्रेंटिस के 5349 पदों भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. 10वीं और आईटीआई पास युवा आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया, 21 फरवरी से शुरू होगी. आवेदन की आखिरी तारीख 23 मार्च 2026 है.
फोटो- AI जनरेटेड
RRC Railway Apprentice Recruitment 2026: अगर आप रेलवे में नौकरी का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर (Indian Railway Vacancy) है. रेलवे रिक्रूटमेंट सेल ने रेलवे में 10वी और आईटीआई पास के लिए अप्रेंटिस के 5349 पदों से पर भर्ती निकाली (RRC WR Apprentice Recruitment 2026) है. इस भर्ती के लिए किसी परीक्षा या इंटरव्यू की जरुरत नहीं है. मेरिट लिस्ट के आधार पर उम्मीदवारों का चयन होगा.
रेलवे रिक्रूटमेंट सेल ने वेस्टर्न रेलवे में भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. जिसके अनुसार, 5349 पदों पर भर्ती होगी. 10वीं और आईटीआई पास युवा आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया, 21 फरवरी से शुरू होगी. आवेदन की आखिरी तारीख 23 मार्च 2026 है. इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrc-wr.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने से पहले रेलवे अप्रेंटिस की भर्ती के लिए योग्यता, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया जान लें.
किन किन पदों पर होगी भर्ती
कुल पद- 5349
फिटर- 1614 पद
इलेक्ट्रिशियन - 1217 पद
वेल्डर - 532 पद
मैकेनिस्ट - 420 पद
इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक - 236 पद
डीजल मैकेनिक - 207 पद
टर्नर - 190 पद
इलेक्ट्रीशियन - 184 पद
रेफ्रिजरेशन और एसी मैकेनिक - 184 पदों
पेंटर - 190 पद
कारपेंटर- 184 पद
अप्रेंटिस की भर्ती के लिए कौन कर सकता है आवेदन
- मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम कम से 50 प्रतिशत अंकों से दसवीं पास होना चाहिए.
- उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में एनसीवीटी से मान्यता प्राप्त संस्थान से आईटीआई सर्टिफिकेट होना चाहिए.
- उम्मीदवार की 23 मार्च 2026 को न्यूनतम 15 साल और अधिकतम 24 वर्ष होनी चाहिए. आरक्षित वर्गों को उम्र में छूट दी जाएगी.
- इंजीनियरिंग ग्रेजुएट और डिप्लोमा होल्डर्स इसके लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं.
सिलेक्शन कैसे होगा?
उम्मीदवारों का चयन 10वीं और आईटीआई के अंकों के आधार पर होगा. इसके न किसी तरह की परीक्षा होगी और न ही कोई इंटरव्यू होगा. 10वीं और आईटीआई के अंकों के आधार पर मैरिट सूची जारी की जायेगी. इसके बाद सलैक्टेड लोगों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा.
Railway Apprentice Recruitment के लिए कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले RRC की ऑफिशियल वेबसाइट rrc-wr.com खोलें.
- होम पेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें.
- अब हियर टु अप्लाई पर क्लिक करें.
- इसके बाद सभी पर्सनल डिटेल्स डालकर रजिस्ट्रेशन कर लें.
- सभी जानकारी डालकर आवेदन फॉर्म भरें.
- मांगे गए सभी दस्तावेज जैसे 10वीं की मार्कशीट, आईटीआई सर्टिफिकेट अपलोड करें.
- आवेदन शुल्क का भुगतान कर के सबमिट कर दें.
- भरने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करके रख लें.