Gariaband Job News: 191 पदों पर होगी भर्ती, विभिन्न निजी संस्थानों में होगा चयन, जानिए कब होगा प्लेसमेंट कैंप
Gariaband Job News: छत्तीसगढ़ में 191 पदों पर भर्ती के लिए प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इच्छुक अभ्यर्थी आवश्यक दस्तावेजों सहित परिसर में मौजूद होकर आवेदन कर सकते हैं।
Gariaband Job News: गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बेरोजगार बैठे युवाओं को नौकरी देने 191 पदों पर भर्ती के लिए प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह प्लेसमेंट कैंप 20 फरवरी को होगा। इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं, 10वीं, 12वीं, स्नातक एवं डिप्लोमा (फायर सेफ्टी), एमएसडब्ल्यू, पीजीडीसीए, बीएड उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
सुबह 11 बजे से 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप
गरियाबंद द्वारा 20 फरवरी की सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक कार्यालय परिसर में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। इस प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से निजी प्रतिष्ठान फायर, सेफ्टी व डिजास्टर मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट, दुर्ग (छ.ग.) व प्रेरक स्वयं सेवी संस्था में कुल 191 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।
इन पदों पर होगी भर्ती
फायर मेन, सिक्योरिटी गार्ड, फूड पैकेजिंग, ड्राइवर (हेवी लाइसेंस), वार्ड बॉय, वार्ड गर्ल, केयर टेकर, विशेष शिक्षक (मानसिक मंदता), प्रबंधक, स्पीच थेरेपिस्ट, व्यावसायिक प्रशिक्षक तथा स्वच्छता कर्मी शामिल हैं।
शैक्षणिक योग्यता
इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं, 10वीं, 12वीं, स्नातक एवं डिप्लोमा (फायर सेफ्टी), एमएसडब्ल्यू, पीजीडीसीए, बीएड उत्तीर्ण निर्धारित की गई है। इच्छुक आवेदक दो पासपोर्ट साइज फोटो तथा समस्त शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यता संबंधी अंकसूची एवं प्रमाण पत्रों की मूल प्रति एवं छायाप्रति के साथ निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर उपस्थित होकर प्लेसमेंट कैम्प का लाभ उठा सकते हैं।
प्लेसमेंट कैम्प में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थी ई-रोजगार पोर्टल ईरोजगार डॉट सीजी डॉट गवर्नमेंट इन अथवा छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण भी कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कार्यालयीन दूरभाष क्रमांक +91-07706-241269 एवं मोबाइल नंबर 91-93295-59607 पर संपर्क किया जा सकता है।
बस्तर में संभाग स्तरीय रोजगार मेला
छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में बेराजगार युवाओ को रोजगार देने रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। करीब 1537 पदों पर भर्ती की जाएगी। यह भर्ती 16 से 17 फरवरी तक चलेगी। अभ्यर्थी विभागीय टोल-फ्री नम्बर 1800-233-2203 पर सुबह 10 से शाम 5 बजे के बीच संपर्क कर सहायता ले सकते हैं। नलाइन आवेदन करने के पश्चात अभ्यर्थियों को मेला स्थल पर अपना प्रवेश पत्र, शैक्षणिक प्रमाण पत्र तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों की छायाप्रति लेकर उपस्थित होना अनिवार्य है।
बस्तर संभाग के शिक्षित युवाओं के लिए रोजगार पाने का एक बेहतरीन अवसर सामने आया है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जगदलपुर द्वारा आगामी सोमवार 16 और मंगलवार 17 फरवरी को एक विशाल संभाग स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।
यह कार्यक्रम आड़ावाल स्थित लाईवलीहुड कॉलेज में प्रातः 11 बजे से दोपहर 4 बजे तक आयोजित होगा। इस मेले की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें निजी क्षेत्र के कुल 17 नियोजक हिस्सा ले रहे हैं, जो तकनीकी और गैर-तकनीकी श्रेणी के 1537 विभिन्न पदों को भरने के लिए युवाओं का साक्षात्कार लेंगे।
इन दस्तावेजों को लेकर पहुंचे
इस रोजगार मेले में सम्मिलित होने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों का रोजगार पंजीयन होना अनिवार्य है।इच्छुक युवा विभागीय पोर्टल https://erojgar.cg.gov.in/ पर जाकर रिक्तियों की विस्तृत जानकारी ले सकते हैं और ई-रोजगार ऐप, लोक सेवा केन्द्र या नजदीकी रोजगार कार्यालय के माध्यम से अपनी योग्यता के अनुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने के पश्चात अभ्यर्थियों को मेला स्थल पर अपना प्रवेश पत्र, शैक्षणिक प्रमाण पत्र तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों की छायाप्रति लेकर उपस्थित होना होगा।
हेल्पलाइन नंबर जारी
आवेदकों की सुविधा का ध्यान रखते हुए जिला प्रशासन ने नया बस स्टैण्ड, जगदलपुर से रोजगार मेला स्थल (आड़ावाल) तक के लिए निःशुल्क बस सेवा संचालित करने का निर्णय लिया है। यह पूरी सेवा पूरी तरह से निःशुल्क है और किसी भी प्रकार के शंका की स्थिति में अभ्यर्थी विभागीय टोल-फ्री नम्बर 1800-233-2203 पर सुबह 10 से शाम 05 बजे के बीच संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं।