CG Staff Nurse Recruitment: स्टाॅफ नर्स भर्ती, टाइम टेबल में किया गया संशोधन, 10 से 16 फरवरी तक करें दावा-आपत्ति, देखें नई समय सारणी...
CG Staff Nurse Recruitment: छत्तीसगढ़ में स्टाॅफ नर्स के लिए समय सारणी में संशोधन किया गया है। 10 से 16 फरवरी तक दावा आपत्ति आमंत्रित की गई है।
CG Staff Nurse Recruitment: रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्टाॅफ नर्स भर्ती के लिए जारी टाइम टेबल में संशोधन किया गया है। प्राप्त दावा आपत्ति का निराकरण 20 फरवरी तक होगा। स्वास्थ्य संचालनालय ने स्टाॅफ नर्स की भर्ती के लिए संसोधित समय सारणी जारी की है। संभागीय स्वास्थ्य संचालक कार्यालय द्वारा 10 से 16 फरवरी तक दावा आपत्ति आमंत्रित किया गया है। अभ्यर्थियों द्वारा प्रस्तुत दावा-आपत्ति का निराकरण के बाद मेरिट सूची का प्रकाशन विभागीय वेबसाईट में 19 मार्च 2026 तक अपलोड किया जायेगा।
स्वास्थ्य संचालनालय रायपुर द्वारा स्टॉफ नर्स की भर्ती के लिए जारी प्रक्रिया के अंतर्गत अनुभव प्रमाण पत्र एवं दावा-आपत्ति के लिए जारी समय-सारणी में संशोधन किया गया है। इसके अंतर्गत संभाग स्तरीय समिति द्वारा अनुभव प्रमाण पत्र के संबंध में 10 से लेकर 16 फरवरी तक दावा-आपत्ति आमंत्रित किया गया है। प्राप्त दावा आपत्ति का निराकरण कर 20 फरवरी 2026 तक संचालनालय भेजा जायेगा।
संयुक्त संचालक स्वास्थ्य विभाग बिलासपुर ने बताया कि संभाग स्तरीय समिति द्वारा अभ्यर्थियों द्वारा प्रस्तुत अनुभव प्रमाण पत्र का सत्यापन कर लिया गया है। संबंधित सीएमओ से अनुभव प्रमाण पत्रों की जानकारी कार्यालय को प्राप्त हुई थी। इस सूची को संचालनालय स्वास्थ्य विभाग की वेबसाईट -डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट सीजीहेल्थ डॉट एनआईसी डॉट इन में 9 फरवरी को अपलोड किया गया है। इस सूची पर संभागीय स्वास्थ्य संचालक कार्यालय द्वारा 10 से 16 फरवरी तक दावा आपत्ति आमंत्रित किया गया है।
संभाग स्तरीय समिति अभ्यर्थियों से प्राप्त दावा आपत्ति का निराकरण करके 20 फरवरी को सूची संचालनालय को प्रस्तुत करेंगे। संचालनालय द्वारा 3 मार्च 2026 को एकजाई मेरिट सूची जारी किया जायेगा। मेरिट में दावा-आपत्ति हेतु 5 से 10 मार्च 2026 तक अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन संचालनालय स्वास्थ्य सेवाओं में प्रस्तुत कर सकेंगे। अभ्यर्थियों द्वारा प्रस्तुत दावा-आपत्ति का निराकरण के बाद मेरिट सूची का प्रकाशन विभागीय वेबसाईट में 19 मार्च 2026 तक अपलोड किया जायेगा।