क्या जानवरों में भी फैल रहा कोरोना? न्यूयॉर्क में दो पालतू बिल्लियां COVID-19 से संक्रमित, US में पहला ऐसा केस
न्यूयॉर्क 23 अप्रैल 2020 अमेरिका के न्यूयॉर्क में दो पालतू बिल्लियां कोरोनावायरस से पॉजिटिव पाई गई हैं. यूएस में वो पहली पालतू जानवर हैं जिनमें कोरोनावायरस संक्रमण का मामला सामने आया है. सीडीसी के अधिकारियों ने बताया कि दोनों बिल्लियां एक ही परिवार से नहीं हैं. हालांकि इस बात को लेकर लोग काफी परेशान हैं.
ये मामला सामने आने के बाद सीडीसी और अमेरिका के कृषि विभाग ने लोगों से अपील की है कि वो अपने पालतू जानवरों को बेघर न करें क्योंकि इस बात के संकेत नहीं मिले हैं कि पालतू जानवर वायरस संक्रमण फैला सकते हैं.
अमेरिका में पॉजिटिव केसों का आंकड़ा 8 लाख से ज़्यादा हो गया है. वहीं अब तक 45 हजार से ज्यादा मरीजों की मौत हो चुकी है. दुनियाभर में कोरोनावायरस से 26 लाख से अधिक लोग संक्रमित हैं. जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के आंकड़ों के मुताबिक अब तक संक्रमण की वजह से 1,80,000 से ज़्यादा लोगों की मौत हो चुकी है.