IPS ट्रांसफर : 8 जिलों के SP समेत 12 IPS अफसरों का तबादला…. जोगिंदर कुमार सीएम के गृह जिले की संभालेंगे कमान… देखिये पूरी लिस्ट

Update: 2020-08-16 14:48 GMT

लखनऊ 16 अगस्त 2020। यूपी सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। यूपी सरकार द्वारा सूबे में तैनात 12 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है। आगरा जीआरपी में तैनात 2007 बैच के IPS अधिकारी जोगिंदर कुमार को गोरखपुर का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। प्रतापगढ़ के पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह को बागपत पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है।

लखनऊ में तैनात 2013 बैच के IPS अधिकारी गनेश पी. साहा को गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट का पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। बागपत के पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह को मीरजापुर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट के पुलिस उपायुक्त संकल्प शर्मा को बदांयू का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

बिजनौर में तैनात 2010 बैच के IPS संजीव त्यागी को प्रतापगढ़ पुलिस अधिक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। एस.टी.एफ लखनऊ के पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह को आजमगढ़ का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। मीरजापुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक त्रिवेणी सिंह को साइबर क्राइम लखनऊ का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

इसके अलावा गोरखपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील गुप्ता को प्रशिक्षण एवं सुरक्षा मुख्यालय यूपी का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। बदांयू के पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी को पुलिस अधीक्षक, मानवाधिकार लखनऊ मुख्यालय की जिम्मेदारी दी गई है।

 

Tags:    

Similar News