IPS नीरज सिन्हा बने झारखंड के नये डीजीपी….1987 बैच के हैं आईपीएस अफसर … चार्ज भी लिया

Update: 2021-02-14 07:22 GMT

रांची 14 फरवरा 2021। 1987 बैच के तेज-तर्रार आइपीएस अफसर नीरज सिन्‍हा को झारखंड का नया पुलिस महानिदेशक बनाया गया है। वे अभी भ्रष्‍टाचार निरोधक ब्‍यूरो में डीजी के पद पर तैनात हैं। पूर्णकालिक डीजीपी के पदभार लेते ही प्रभारी डीजीपी एमवी राव की छुट्टी हो गई। नीरज सिन्‍हा ने पदभार ग्रहण करते ही क्राइम कंट्रोल को अपनी प्राथमिकता बताया। उन्‍होंने कहा कि देशविरोधियों काे किसी कीमत पर नहीं बख्‍शेंगे।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के डीजी नीरज सिन्हा को झारखंड का नया डीजीपी बनाया गया है। 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी नीरज सिन्हा वर्तमान में जैप के डीजी थे। उन्हें भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के डीजी का अतिरिक्त प्रभार था। वर्ष 2019 में डीजी पद के लिए यूपीएससी ने 3 आईपीएस अधिकारियों का का पैनल झारखंड सरकार को भेजा था उसमे तीसरा नाम नीरज सिन्हा का था। हेमंत सरकार ने एमवी राव को झारखंड के डीजीपी का अतिरिक्त प्रभार दिया था लेकिन उन्हें यूपीएससी से पैनलिस्ट नहीं किया गया था।

Tags:    

Similar News