आईपीएस जीपी सिंह केसः राजद्रोह का मुकदमा दर्ज होने पर सीएम भूपेश बोले, दस्तावेजों के आधार पर कार्रवाई की गई, देखिए वे और क्या बोले

Update: 2021-07-09 02:46 GMT

रायपुर, 9 जुलाई 2021। एडीजी और एसीबी के पूर्व प्रमुख जीपी सिंह के खिलाफ राजद्रोह के केस दर्ज होने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बयान आया है।
हिमाचल प्रदेश रवाना होने के दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि एसीबी ने जीपी सिंह के यहां छापा मारा था। छापे में मिले दस्तावेजों के आधार पर एसीबी ने मुकदमा दर्ज किया है।
जीपी सिंह के यहां एसीबी ने एक जुलाई को रेड किया था। इसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का यह पहला बयान आया है। भूपेश ने कहा कि एसीबी को जो जानकारी मिली, उसके आधार पर कार्रवाई की गई। जीपी के यहां मिले दस्तावेजों के आधार पर धाराएं लगाई गई है।

Tags:    

Similar News