2 IAS सहित 9 अफसरों पर छत्तीसगढ़ में चल रही है जांच….कईयों के खिलाफ जांच भी हो चुकी है पूरी….कार्रवाई नहीं होने की वजह मुख्यमंत्री ने ये बतायी..
रायपुर 9 मार्च 2021। छत्तीसगढ़ में 10 अफसरों के खिलाफ विभागीय जांच चल रही है। इन अफसरों में दो IAS अफसर हैं, जबकि 8 राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसर हैं। मुख्यमंत्री ने आज सदन में पूछे गये एक सवाल के जवाब में ये जानकारी दी है।
जिन दो IAS के खिलाफ विभागीय जांच चल रही है। उनमें व्ही के धुर्वे और जीआर चुरेंद्र शामिल हैं। धुर्वे से कार्रवाई पूर्व अभ्यावेदन मांगाया गया है, वहीं जीआर चुरेंद्र पर गरियाबंद में अपर कलेक्टर गड़बड़ी का आरोप लगा था। इस मामले में जांच पूरी हो चुकी है, लेकिन याचिका हाईकोर्ट में लंबित होने की वजह से कार्रवाई नहीं हो पायी है।
इसके अलावे राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों में डॉ संतोष कुमार देवांगन पर एसडीएम बिलासपुर रहते, तीर्थराज अग्रवाल पर रायगढ़ में एसडीएम रहते, खम्मलाल सोरी पर लैलूंगा तहसीलदार रहते, अतुल कुमार शेटे पर खरसिया तहसीलदार रहते, अरूण कुमार सोनकर पर खैरागढ़ तहसीलदार रहते, आरबी देवांगन पर डिप्टी कलेक्टर रायपुर रहते, आरबी कलेक्टर पर ही दुर्ग तहसीलदार रहते और ज्योति बबली बैरागी पर बलरामपुर-रामानुजगंज जिला पंचायत सीईओ रहते गड़बड़ी का आरोप लगा था, जिसकी विभागीय जांच चल रही है। इनमें से कई अफसरों के खिलाफ जांच पूर्ण भी हो चुकी है।