फ्लाइट में जमकर चले हाथ और मुक्के, सीट में बैठने को लेकर हुआ था विवाद...देखें वीडिया...

Update: 2024-05-11 12:23 GMT

डेस्क। आये दिन फलाइटस के अंदर यात्रियों के एक से एक वीडियो वायरल होते रहते है। इस बार दो यात्रियों के बीच मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। दोनों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ और देखते ही देखते इतना बढ़ा कि एक दूसरे पर हाथ-मुक्के छोड़ने की नौबत आ गई।

दरअसल, ये पूरा मामला ताइवान का है। ईवीए एयर की फ्लाइट ताइवान से कैलीफोर्निया के लिए साढ़े 11 बजे उड़ान भरी थी। इसी बीच एक यात्री के बगल में बैठा एक शख्स लगातार खांसने लगा। यात्री परेशान होकर दूसरे की खाली सीट में बैठ गया। थोड़ी देर बाद सीट का यात्री आया और अपनी सीट में दूसरे को बैठे देख बहस करने लगा। देखते ही दखते विवाद इतना बढ़ा कि दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। दोनों यात्री एक दूसरे पर हाथ-मुक्का चलाने लगे। विवाद बढ़ता देख फ्लाइट के क्रू उन्हें छुड़ाने लगे। बड़ी मुश्किल से विवाद शांत हुआ, जिसके बाद फलाइट से उतरते ही दोनों यात्रियों को गिरफ्तार किया गया। नीचे देखें वीडियो...

Tags:    

Similar News