Canada Firing News: सेकेंडरी स्कूल के अंदर चली ताबड़तोड़ गोलियां, 10 लोगों की मौत, 25 से ज्यादा घायल
Canada Firing News: कनाडा से गोलीबारी की खबर सामने आई है. कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के उत्तर-पूर्वी हिस्से में एक हाई स्कूल में ताबड़तोड़ फायरिंग (Canada School Firing News) हुई.
Canada Firing News
Canada Firing News: कनाडा: कनाडा से गोलीबारी की खबर सामने आई है. कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के उत्तर-पूर्वी हिस्से में एक हाई स्कूल में ताबड़तोड़ फायरिंग (Canada School Firing News) हुई. जिसमे करीब 10 लोगों की मौत हो गई है. जबकि जबकि 25 लोग बुरी घायल हैं.
स्कूल में गोलीबारी
घटना टंबलर रिज सेकेंडरी स्कूल की है. स्कूल में कुल 175 स्टूडेंट पढ़ते हैं. मंगलवार दोपहर यह घटना हुई है. मंगलवार दोपहर टंबलर रिज सेकेंडरी स्कूल में ताबड़तोड़ गोलीबारी हुई. जिसमे शूटर समेत 10 लोगों की मौत हो गई है. जबकि कई लोग घायल है.
शूटर समेत 10 लोगों की मौत
जानकारी के मुताबिक़, टंबलर रिज आरसीएमपी (RCMP) को दोपहर करीब 1:20 बजे घटना की सूचना मिली. सूचना के बाद जब पुलिस की टीम पहुंची तो वहां कई लोग घायल और मृत हालत में मिले. वहां एक संदिग्ध व्यक्ति भी मिला. बताया जा रहा है वह शूटर है. स्कूल के अंदर छह और लोगों की शव मिले.
हालात को काबू में करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस और एंबुलेंस की टीमें मौके पर भेजी गईं. घायलों को तत्काल अस्पताल के जाया गया. दो गंभीर घायलों को स्कूल से हवाई मार्ग से ले जाया गया. इसके अलावा स्कूल को बंद कर दिया गया है और सभी बच्चों और स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकाला गया. इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. स्कूलों को एक हफ्ते के लिए बंद कर दिया गया है. साथ ही गोलीबारी की घटना की जांच जारी है.
पब्लिक सेफ्टी मंत्री नीना क्रिगर ने जताया दुःख
घटना को लेकर ब्रिटिश कोलंबिया की पब्लिक सेफ्टी मंत्री और सॉलिसिटर जनरल नीना क्रिगर ने एक्स पर लिखा, "टंबलर रिज में बहुत चिंता की बात है. टंबलर रिज के लोगों से घर के अंदर रहने को कहा गया है क्योंकि पुलिस को एक एक्टिव शूटर की रिपोर्ट मिली है. आज की भयानक घटनाओं से कम्युनिटी और पूरे प्रांत में सदमे की लहर दौड़ गई है. मेरी संवेदनाएं पीड़ितों, उनके परिवारों और पूरे टंबलर रिज कम्युनिटी के साथ हैं.