Plane Emergency Landing: हवा में फेल हुआ इंजन, पायलट ने अलविदा कहा… और सड़क पर उतार दिया प्लेन, फिर ऐसे हुआ चमत्कार! देखें दिल दहला देने वाला हादसा
Georgia Plane Emergency Landing: अमेरिका के जॉर्जिया राज्य में एक सिंगल इंजन विमान को व्यस्त सड़क पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी, जिसमें कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
Georgia Plane Emergency Landing: अमेरिका के जॉर्जिया राज्य में एक बड़ा विमान हादसा होते-होते टल गया। गेन्सविले शहर में एक छोटे सिंगल इंजन विमान को बीच सड़क पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। क्रैश लैंडिंग के बाद विमान एक बिजी रोड पर कई गाड़ियों से टकरा गया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने बताया कि यह विमान ब्राउन्स ब्रिज रोड और पर्ल निक्स पार्कवे के पास सड़क पर उतरा था। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) के अनुसार Hawker Beechcraft BE-36 विमान के पायलट ने दोपहर करीब 12:10 बजे इंजन में खराबी की सूचना दी थी।
प्लेन के साथ क्या हुआ?
अमेरिका के नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) ने बताया कि विमान ने गेन्सविले के ली गिल्मर मेमोरियल एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी और यह कैंटन स्थित चेरोकी काउंटी रीजनल एयरपोर्ट जा रहा था।
उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद विमान के इंजन में खराबी आ गई और उसमें हवा में बने रहने के लिए पर्याप्त पावर नहीं बची। इसी कारण पायलट को सड़क पर ही इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला लेना पड़ा। उस समय सड़क पर ट्रैफिक चल रहा था।
#BREAKING : Video shows the moments a small plane on a training flight made an emergency crash landing on a busy street in Gainesville, Georgia.#Georgia #Gainesville #emergency #crash #landing #Plane #street pic.twitter.com/4XfzFDVFip
— mishikasingh (@mishika_singh) February 10, 2026
तीन वाहनों से टकराया विमान
NTSB के मुताबिक, इमरजेंसी लैंडिंग के बाद विमान तीन वाहनों से टकरा गया। पुलिस ने बताया कि लैंडिंग के दौरान विमान का दाहिना पंख एक वाहन से टकराया, जिससे विमान का फ्यूल टैंक ढीला हो गया और वह एक SUV के पिछले हिस्से में जा घुसा। इस हादसे में कई लोगों को मामूली चोटें आई हैं, हालांकि किसी के गंभीर रूप से घायल होने या मौत की सूचना नहीं है।
पायलट की Mayday कॉल
अटलांटा न्यूज़ फर्स्ट की रिपोर्ट के अनुसार, एयर ट्रैफिक कंट्रोल को मिले ऑडियो में पायलट को मदद के लिए पुकारते हुए सुना गया। उसने कहा, “Mayday, Mayday, Mayday… Gainesville.” ऑडियो में पायलट ने यह भी कहा, “हम पहुंच नहीं पाएंगे। प्लीज मेरी पत्नी को बता देना कि मैं उससे प्यार करता हूं, और मेरे माता-पिता से भी।”
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें विमान को व्यस्त सड़क पर उतरते और फिर गाड़ियों से टकराते हुए देखा जा सकता है। FAA और NTSB दोनों ही इस घटना की जांच कर रहे हैं।