Earthquake in Tibet: भूकंप से तबाही, 53 लोगों की मौत, 62 घायल, राहत कार्य जारी....

Earthquake in Tibet: तिब्बत में तबाही मचाने वाले भूकंप में 53 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 62 लोग घायल हुये हैं। चीन प्रशासन ने आपातकालीन सेवा शुरू कर दी है। आपदा राहत प्रयासों में सहायता के लिए कार्य किये जा रहे है।

Update: 2025-01-07 07:14 GMT
Earthquake in Tibet: भूकंप से तबाही, 53 लोगों की मौत, 62 घायल, राहत कार्य जारी....
  • whatsapp icon

Earthquake in Tibet: चीन के स्वायत्त क्षेत्र तिब्बत में मंगलवार की सुबह आये भूकंप ने तबाही मचा दी। भूकंप के झटके इतने तेज थे कि 53 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 62 लोग घायल हो गये। बताया जा रहा है कि मृतकों के आंकड़े और बढ़ने की आशंका है। चीन की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भूकंप में कई घर ढह गये हैं। भूकंप का केंद्र नेपाल के साथ हिमालयी सीमा के करीब सुदूर तिब्बती पठार में उपर बताया गया है।

यह भूकंप आज सुबह करीब 9ः05 बजे तिब्बत के डिंगरी काउंटी इलाके में तेज झटके महसूस किये गये। भूकंप का केंद्र 28.5 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 87.45 डिग्री पूर्वी देशांतर पर पाया गया। जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में था। भूकंप के दौरान झटके इतने तेज थे कि कई बड़ी-बड़ी इमारतें ढह गईं। कई मकान टूट गये। झटके के बाद लोग अपनी जान बचाकर भागते हुये दिखे। मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

भूकंप के बाद चीन प्रशासन ने आपातकालीन सेवा शुरू कर दी है। आपदा राहत प्रयासों में सहायता के लिए कार्य किये जा रहे है। घर से बेघर हुये लोगों के लिए टैंट, रजाई, फोल्डिंग बेड सहित खाने-पीने का सामान सहित राहत सामग्री दी जा रही है। भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में बचावकर्मियों के द्वारा राहत कार्य जारी है।

इधर, नेपाल में भी सुबह 6 बजकर 50 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। ख़बरों के मुताबिक, भूकंप का केंद्र चीन का डिंगी था। नेपाल की राजधानी काठमांडू में भूकंप के झटकों के कारण लोग बुरी तरह से घबरा गए और अपने-अपने घरों से बाहर निकलकर भागने लगे।

Tags:    

Similar News