…राज्यसभा में सामने आयी दिलचस्प तस्वीरें…..देखिये क्या हुआ जब सिंधिया और दिग्विजय सिंह का हुआ सामना….शपथ ग्रहण के दौरान गुलाम नबी आजाद ने….

Update: 2020-07-22 08:53 GMT

नयी दिल्ली 22 जुलाई 2020। राज्यसभा में शपथ ग्रहण समारोह के दौरान एक दिलचस्प तस्वीरें सामने आयी। जब सभी सांसद शपथ ले रहे थे तो एक मौका ऐसा भी आया जब ज्योतिरादित्य सिंधिया और दिग्विजय सिंह का आमना-सामना हुआ. दोनों ने मास्क पहना हुआ था। जब सिंधिया और दिग्विजय का सामना हुआ तो दोनों ने एक-दूसरे के सामने हाथ जोड़कर अभिवादन किया। सुबह से ही इस बात का इंतजार था कि जब एक ही पार्टी में रहे दो दिग्गजों का अलग-अलग पार्टी से सांसद बनने के बाद सामना होगा? तो फिर दोनों का अंदाज कैसा होगा।

हालांकि सार्वजनिक मंचों पर एक दूसरे पर आरोपों की बौछार करने वाले सिंधिया और दिग्विजय सिंह के बारे में कयास लग रहे थे कि दोनों एक दूसरे का सामना करने से बचेंगे, लेकिन दोनों ने ऐसा बिल्कुल भी नहीं किया। दोनों नेता जब एक दूसरे का अभिवादन स्वीकार रहे थे उस वक्त वहां राज्यसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद गुलाम नबी आजाद भी मौजूद थे. गुलाम नबी आजाद भी हाथों से कुछ इशारा करते हुए दिखाई दिए.

इसी साल मार्च महीने में जब सिंधिया ने कमलनाथ सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला तो दिग्विजय ने खुले तौर पर कमलनाथ का समर्थन किया. कांग्रेस से सिंधिया की बगावत के पीछे एक वजह राज्यसभा सीट भी थी, जिस पर चुनकर दिग्विजय सिंह आए हैं. दरअसल, सिंधिया चाहते थे कि राज्यसभा सीट पर उनका नाम प्राथमिकता पर रखा जाए लेकिन पार्टी ने उनकी जगह दिग्विजय सिंह को ही तरजीह दी थी. इससे भी सिंधिया खफा थे.

 

Tags:    

Similar News