गाड़ी के अंदर दुल्हन ने दूल्हे के साथ किया कुछ ऐसा, वीडियो देख भूल जाएंगे शादी करना…

Update: 2021-09-10 01:56 GMT

नईदिल्ली 10 सितम्बर 2021। इन दिनों इंस्टाग्राम पर दूल्हा-दुल्हन का एक अजीब तरह का वीडियो ट्रेंड कर रहा है. इसे देखकर अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाएगा. इस वीडियो को देखने के बाद हो सकता है आप शादी के नाम से ‘घबरा’ जाएं। क्योंकि, एक दुल्हन ने गाड़ी के अंदर दूल्हे के साथ जो किया उसे देखकर पहले तो आपको हंसी आएगी, लेकिन दूल्हे की हालत देखने के बाद आप सोच में पड़ जाएंगे। आलम ये है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग वीडियो पर जमकर चटकारे ले रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वैसे तो शादियों के कई मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं। लेकिन, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जिन्हें देखते ही हमारी हंसी छूट जाती है। जबकि, कुछ को देखकर काफी हैरानी भी होती है। अब इस वायरल वीडियो को ही देख लीजिए, दूल्हा-दुल्हन दोनों गाड़ी में बैठे होते हैं। लेकिन, अचानक दुल्हन भड़क जाती है और दूल्हे पर टूट पड़ती है। दुल्हन इस तरह गुस्से में आ जाती है कि पहले वह दूल्हे का गाल दबाती है, फिर गर्दन पकड़कर उसे जोर-जोर से दबाती है। इसके बाद जोरदार दो-चार थप्पड़ भी लगा देती है। दुल्हन को देखकर ऐसा लग रहा है कि जैसे वह किसी बात से काफी नाराज है।

वीडियो देखकर हंसी तो आपको भी जरूर आई होगी। लेकिन, लोगों को दूल्हे पर तरस भी आ रहा है। क्योंकि, उसकी हालत कापी ‘दयनीय’ हो गई है। लेकिन, लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है और अब यह वीडियो वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को ‘chutiyapa’ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस मजेदार वीडियो को अब तक तकरीबन डेढ़ लाख लोग देख चुके हैं। वहीं, वीडियो पर यूजर्स चटकारे लेकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘ आखिर दुल्हन को क्या हो गया भाई’। एक ने मजे लेते हुए लिखा, ‘हर-हर गंगे और ले लो पंगे’। एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘ ये लव मैरिज वाले हैं क्या?’

Tags:    

Similar News