5 गोल्ड सहित 19 मेडल जीत भारत ने रचा इतिहास…

Update: 2021-09-06 06:01 GMT

नईदिल्ली 6 सितम्बर 2021. टोक्यो में पैरालंपिक 2020 का रविवार को रंगा रंग समापन हो गया. इसी के साथ भारत का स्वर्णिम सफर भी खत्म हो गया. भारत ने टोक्यो में 5 गोल्ड, 8 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज के साथ कुल 19 मेडल जीतकर पैरालंपिक में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया. जिससे देश पदक तालिका में 24वें स्थान पर रहा. पैरालंपिक इतिहास में पहली बार भारत ने इतने सारे पदक जीते. इससे पहले भारत का रिकॉर्ड दो गोल्ड के साथ 4 पदक जीतने का था. भारत ने टोक्यो में निशानेबाजी और बैडमिंटन में दो दो स्वर्ण, जबकि एथलेटिक्स में एक स्वर्ण पदक जीते. भारत ने पिछले रियो चरण में केवल चार पदक जीते थे. भारत ने 1972 में पहली बार पैरालंपिक में हिस्सा लिया था, उसके बाद से पिछले चरण तक भारत की झोली में कुल मिलाकर 12 ही पदक थे. बैडमिंटन खिलाड़ियों ने चार पदक (दो स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य) जीते.

मालूम हो टोक्यो पैरालंपिक के लिए भारत ने इस बार अपना सबसे बड़ा दल उतारा. 54 पैरा खिलाड़ियों ने टोक्यो पैरालंपिक में हिस्सा लिया और कुल 17 पदक जीते. भारत ने खेल के 11वें दिन दो गोल्ड के साथ कुल पांच पदक जीते. जबकि 12वें और आखिरी दिन एक गोल्ड और एक सिल्वर के साथ अपना सफर समाप्त किया.

भारत ने एथलेटिक्स में सबसे अधिक 8 मेडल जीते. जिसमें एक गोल्ड, पांच सिल्वर और दो ब्रॉन्ज मेडल शामिल है. हाई जंप में भारत ने एक गोल्ड (शरद कुमार ) और तीन सिल्वर (निशाद कुमार , मरियप्पन थंगावेलु और प्रवीण कुमार) मेडल जीता. उसके बाद जैवलिन थ्रो में एक गोल्ड ( सुमित अंतिल), एक सिल्वर ( देवेंद्र झाझरिया) और एक ब्रॉन्ज ( सुंदर सिंह गुर्जर). डिस्कस थ्रो में योगेश कथुनिया ने सिल्वर मेडल जीता.
शूटिंग में भारत ने दो गोल्ड, एक सिल्वर और दो ब्रॉन्ज मेडल जीते. मनीष नरवान और अवनि लेखरा ने गोल्ड जीता, जबकि सिंघराज ने सिल्वर और सिंघराज व अवनि लेखरा ने ब्रॉन्ज मेडज जीते.
Tags:    

Similar News