IND vs ENG: इंजमाम उल हक का नासिर हुसैन को करारा जवाब, कहा- लीड्स में भी कोलकाता जैसे प्रदर्शन को दोहरा सकती है टीम इंडिया

Update: 2021-08-28 09:08 GMT

नईदिल्ली 28 अगस्त 2021I पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक ने इंग्लैंड के खिलाफ जारी लीड्स टेस्ट के तीसरे दिन टीम इंडिया के प्रदर्शन की जमकर तारीफ की है। पहली पारी में महज 78 रनों पर ढेर होने वाली भारतीय टीम ने दूसरी पारी में शानदार वापसी की। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने दो विकेट पर 215 रन बना लिए हैं और वह अभी इंग्लैंड के स्कोर से 139 रन पीछे हैं। टीम इंडिया के लिए अच्छी बात ये है कि खराब फॉर्म में चल रहे चेतेश्वर पुजारा 91 और कप्तान विराट कोहली अब तक 45 रन बनाकर नाबाद हैं। इंजमाम ने कहा है कि लीडस टेस्ट में भी पहली पारी में भारतीय टीम उसी तरह बैकफुट पर थी, जिस तरह वह 2001 में कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ थी। उस मैच में वीवीएस लक्ष्मण और राहुल द्रविड़ ने पूरी दिन बल्लेबाजी करके भारतीय पर चढ़ा फॉलोआन को खत्म किया था और फिर टीम इंडिया मैच जीतने में सफल रही थी। इंजमाम ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘मुझे भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैच आज भी याद है, जहां लक्ष्मण ने 281 और द्रविड़ ने 180 रन बनाए थे। भारत अब कुछ ऐसा ही कर सकता है। जिस तरह से वे खेल रहे हैं, उन्होंने पूरे दिन में केवल दो विकेट गंवाए, यह इतने दबाव में एक बड़ी पारी है। भारत ने अच्छी वापसी की है। भारत की बल्लेबाजी यूनिट काफी अनुभवी है, और उन्होंने अपना अनुभव भी दिखाया। रोहित शर्मा, जोकि 59 रन पर सेट हो गए थे, को मेरे अनुसार अधिक समय तक रहना चाहिए था। उनमें क्षमता थी और पिच उनके पक्ष में था क्योंकि वह शुरुआती कठिन दौर से आगे निकल गए थे।’

Similar News