पश्चिम बंगाल में भाजपा ने नंदीग्राम से दीदी को हराने वाले सुवेंदू को सौंपी नेता प्रतिपक्ष की जवाबदेही..
रायपुर/कोलकाता,10 मई 2021। पश्चिम बंगाल में नंदीग्राम से ममता दीदी को हराने वाले सुवेंदू अधिकारी पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता होंगे।
नई दिल्ली से कोलकाता पहुँचे भाजपा के पर्यवेक्षक केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और भाजपा राष्ट्रीय महासचिव भूपेन्द्र यादव ने विधायक दल से विमर्श के बाद यह ऐलान किया।
भाजपा के लिए हालाँकि यह फ़ैसला कितना टिकाऊ और फ़ायदे का होगा यह देखने वाली बात होगी क्योंकि प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष से सुभेंदू के रिश्ते बेहतर नहीं माने जाते हैं, वहीं एक अन्य दावेदार मुकुल रॉय भी जिस तरह का मौन साधे हैं उसकी गूंज भी भाजपा संगठन को परेशान कर रही है।