IG सरगुजा रतन डाँगी की दो टूक – “जब तक पूरे ज़िले के थाने में पदस्थापना नहीं हो जाती.. तब तक भूल जाएँ.. एक ही थाने में दो बार पदस्थापना” पूरे रेंज से माँगी ऐसे कर्मियों की सूची
अंबिकापुर,18 मार्च 2020। रेंज आईजी रतन डाँगी ने नियमित स्थानांतरण की आड़ में एक ही थाने चौकी में दो दो बार पदस्थापना पा जाने वाले पुलिसकर्मियों की सूची पूरे रेंज से तलब की है। रेंज के सभी कप्तानों को तत्काल सूची उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
रेंज आईजी रतन लाल डांगी ने NPG से कहा-
“यह देखने में आया है कि नियमित ट्रांसफ़र में कुछ दिन दूसरे थाने चौकी या लाईन में आमद के बाद अगली सूची में वह नाम फिर से उसी थाने चौकी में नज़र आता है, जहां पर कि वो पूर्व में था..मैंने ऐसी सुची तलब की है..”
विदित हो इसके ठीक पहले IG सरगुजा ने एक ही थाना चौकी में बरसों से तैनात रहे अमले की रेंजवार जंबो सुची तैयार कर उन्हें अलग जगहों पर रवानगी दी थी। अब रेंज को फिर नए ट्रांसफ़र सूची का इंतजार रहेगा।