आईजी ने लगाया योग शिविर : जिला निरीक्षण करने पहुंचे आईजी ने पुलिस लाईन में सुबह कप्तान समेत सिपाहियों की लगाई योग कक्षा

Update: 2021-07-11 01:49 GMT

कोरबा,11 जुलाई 2021। कोरबा ज़िले के निरीक्षण के लिए गए आईजी डांगी ने सुबह लाईन में योग शिविर लगा लिया। योग शिविर में कप्तान से लेकर सिपाही और पुलिस परिवार के लोग मौजुद थे। सुबह सात से आठ तक चले इस योगाभ्यास कार्यक्रम के बाद आईजी ने जवानों और उनके परिजनों से चर्चा की।

आईजी डाँगी ने जवानों से संवाद करते हुए समझाईश दी कि,बगैर निर्धारित समयावधि के अनवरत ड्यूटी वाले इस विभाग में मन और तन को स्वस्थ्य रखने का सबसे सही तरीक़ा है रोज योग करना। शरीर स्वस्थ्य रहेगा तो मन स्वस्थ्य रहेगा।इसलिए योग करें ताकि तनाव से मुक्ति मिले।

आईजी रतनलाल डाँगी ने तय किया है कि, जिस ज़िले भी निरीक्षण के लिए जाएँगे वहाँ जवानों के लिए योग क्लास लगाएँगे और फिर संवाद करेंगे।

Tags:    

Similar News